Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    क्राइम

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी। जिले में गणेश उत्सव की धूम है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजे हैं, जहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन इस भक्ति और उत्साह के बीच एक शर्मनाक खबर सामने आई है। आस्था के इन पंडालों को चोरों ने निशाना बनाया है। शहर के अलग-अलग चार गणेश पंडालों में चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात है कि सभी चारों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

    पहली वारदात लालबगीचा वार्ड के गणेश पंडाल में हुई, जहां चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पूजा के लिए रखी फूल और कांच की थाली भी चोर ले उड़े। दूसरी वारदात बम्बलई वार्ड में हुई, जहां चोर तांबे के लोटे सहित पूजा की अन्य सामग्री चुरा ले गए। तीसरी वारदात बालक चौक पीढ़ी नाला के पास स्थित गणेश पंडाल में सामने आई है, जहां भक्त भगवान के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ा रहे हैं वहीं चोर आस्था पर डाका डाल रहे हैं।

    खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे लोग

    पंडालों में चोरी के बाद से हड़कंप मच गया है। समिति के लोगों में भय का माहौल है। जो कार्यकर्ता दिन रात बप्पा की सेवा में लगे थे आज वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि उत्सव के इस माहौल में जब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का घर कैसे सुरक्षित रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.