Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘अब जीना नहीं चाहती…’ शराब कारोबारी की बहू ने लगाई फांसी
    मुख्य समाचार

    ‘अब जीना नहीं चाहती…’ शराब कारोबारी की बहू ने लगाई फांसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के धूमनगंज में शनिवार शाम शराब व्यवसायी की बहू हर्षिता श्रीवास्तव (31) का शव घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। हर्षिता की एक डेढ़ साल की बेटी है हर्षिता ने उसको नीचे छोड़कर ऊपर कमरे में चली गई थी। काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तो बच्ची रोने लगी। ननद ने ऊपर जाकर कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। पति के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो हर्षिता फंदे पर लटकी मिली।

    परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हर्षिता अपनी डेढ़ साल की बेटी को नीचे परिवार के पास छोड़कर पहली मंजिल स्थित कमरे में चली गई थी। उस समय उसकी सास और ननद नीचे कमरे में थीं। काफी देर तक हर्षिता के नीचे नहीं आने पर बच्ची रोने लगी। बच्ची के रोने पर ननद ने हर्षिता को आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर वह कई बार ऊपर गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ननद ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

    ननद ने हर्षिता के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उसने घरवालों को जानकारी दी। हर्षिता के पति शिशिर को भी सूचना दी गई। पति के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुला तो अंदर हर्षिता फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    पुलिस के मुताबिक, जांच पड़ताल में कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें हर्षिता ने मानसिक रूप से परेशान होने समेत अन्य बातें लिखी हैं। सुसाइड नोट में उसने लिखा था। ‘जीना नहीं चाहती’ ससाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है। हर्षिता की शादी करीब ढाई साल पहले शिशिर से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल ससुरालवाले भी कुछ बता नहीं पाए हैं।धूमनगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस के मुताबिक, परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई है। कमरे की स्थिति, सुसाइड नोट में लिखी बातों और घटना से पहले हर्षिता की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    September 20, 2026

    इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी मां, सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर

    September 20, 2026

    नाराजगी, वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों का ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.