Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»चंद्र-गोचर से गणेश चतुर्थी पर बन रहे कई शुभ संयोग, 5 राशि के लोगों को होगा फायदा
    राशिफल

    चंद्र-गोचर से गणेश चतुर्थी पर बन रहे कई शुभ संयोग, 5 राशि के लोगों को होगा फायदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ganesh Chaturthi Rajyog 2026: 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के दिन एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं. दिन की शुरुआत सोमवार से हो रही है, जो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दिन चित्रा नक्षत्र का प्रभाव दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके बाद स्वाती नक्षत्र शुरू होगा.चित्रा और स्वाती नक्षत्र का संयोग रचनात्मक कार्य, पराक्रम और ऊर्जा में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है. इसके प्रभाव से कूटनीति, व्यापार और रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिलने की मान्यता है. इस दिन ब्रह्म योग का प्रभाव दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इसके बाद इंद्र योग शुरू होगा. इन दोनों योगों को धन-समृद्धि, तर्क शक्ति, भूमि-भवन से जुड़े कार्यों और धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है. सूर्योदयकालीन ग्रहों की स्थिति देखा जाए 

    इस दिन सूर्य केतु के साथ सिंह राशि में स्थित हैं, वहीं बुध कन्या राशि में हैं. शुक्र और चंद्रमा की युति तुला राशि में बनी हुई है. मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. ग्रहों की इन स्थितियों के कारण मालव्य योग, भद्र योग, हंस राजयोग और नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, यह शुभ योग 5 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं. 

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के सप्तम (सातवें) भाव में चंद्रमा के गोचर से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है. इसके प्रभाव से जातकों के मनोबल में वृद्धि होगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से धन लाभ हो सकता है. हालांकि, दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए. पति से धन लाभ हो सकता है.

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि के पंचम (पांचवें) भाव में संचरण करेगा. नौकरी में किसी सहयोगी के साथ मिलकर किए गए कार्य का अच्छा परिणाम मिल सकता है. व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, निवेश करने से पहले विचार करना जरूरी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा. अध्ययन से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. शुक्र और चंद्रमा की युति से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के प्रथम (पहले) भाव में चंद्रमा के साथ शुक्र की युति बनी हुई है. इसके प्रभाव से पारिवारिक जीवन मजबूत होगा. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. ऐश्वर्य में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा. व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन में पहले से कोई परेशानी चल रही है, तो वह दूर हो सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि के दशम (10वें) भाव में रहेगा. इसके प्रभाव से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. ऐश्वर्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. दूरदर्शी सोच से धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि के नवम (नौवें) भाव में संचरण करेगा. इसके कारण कई राजयोग बन रहे हैं, जिनमें मालव्य योग और हंस राजयोग समेत अन्य योग शामिल हैं. इनके प्रभाव से सुख-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. परिवार के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए इस दौरान यात्रा लाभकारी रहेगी. महिलाओं के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है. घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

    September 20, 2026

    17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    September 17, 2026

    Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.