Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जमुई में किशोरी से बदसलूकी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, BJP बोली- मुख्य आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा
    मुख्य समाचार

    जमुई में किशोरी से बदसलूकी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, BJP बोली- मुख्य आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के जमुई में किशोर-किशोरी के साथ छेड़छाड़ और युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और कांग्रेस नेता उदित राज ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। जहां भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई का हवाला देते हुए मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है, वहीं विपक्षी नेताओं ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

    भाजपा बोली- घटना सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई

    बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जैसे ही जमुई की घटना की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने खुद प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि मामले में तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सरावगी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने घटना को समाज के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। उनके मुताबिक, पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी और मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    तेजस्वी यादव के ट्वीट पर भी सरावगी का पलटवार

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सरावगी ने पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिलता था और कई तरह की घटनाएं होती थीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार होने दिया जाए, उसके बाद आरोप लगाने वालों के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं बचेगा।

    उदित राज ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता उदित राज ने जमुई की घटना को लेकर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने बिहार में पहले सामने आए छात्रावास से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में भी चर्चित लोगों के नाम सामने आए थे, लेकिन बाद में मामले ठंडे पड़ गए।

    उदित राज ने कहा कि जमुई की घटना की तुलना पहले के गंभीर मामलों से की जाए तो यह उतनी बड़ी घटना नहीं लगती, लेकिन सवाल बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति का है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि जब किसी मुख्यमंत्री पर हत्या के मामले में आरोप हों तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    पप्पू यादव बोले- 25 मिनट तक किशोर-किशोरी को किया गया परेशान

    जमुई की घटना पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोगों में कानून, संविधान, सरकार, व्यवस्था और समाज का डर क्यों नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि किसी को यह पूछने का अधिकार नहीं है कि किशोर-किशोरी के माता-पिता को उनके बारे में जानकारी थी या नहीं। उन्होंने दावा किया कि दोनों को करीब 25 मिनट तक परेशान किया गया। सांसद ने कहा कि यह घटना समाज में बढ़ते नैतिक पतन की ओर इशारा करती है।

    उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोगों के राजनीतिक संबंधों को सामने नहीं लाया जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना के बाद युवा लड़कियों में डर का माहौल है और वे घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फरीदाबाद में ड्यूटी पर तैनात हवलदार को लगी गोली; इलाज के दौरान तोड़ा दम

    September 22, 2026

    …सरकार का नया नियम- टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स पर भी दिखेगा Veg-Non Veg का सिंबल

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर…

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.