Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सोमनाथ मंदिर, भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मामले की जांच
    मुख्य समाचार

    सोमनाथ मंदिर, भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मामले की जांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय और सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। खानपुर स्थित भाजपा के पुराने कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और परिसर की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल अहमदाबाद नगर पुलिस को मिला। इसमें खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय के अलावा सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय समेत कई अन्य स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और जांच शुरू कर दी गई।

    खानपुर भाजपा कार्यालय पहुंची पुलिस और बम निरोधक टीम
    धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। अहमदाबाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कार्यालय परिसर में संभावित खतरे को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जांच के दौरान नगर महापौर हितेश बरोट और भाजपा नगर महासचिव उमंग नायक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय में भी सुरक्षा जांच शुरू की।

    ईमेल में मुख्यमंत्री और पुलिस को भी निशाना बनाने का दावा
    पुलिस को मिले ईमेल में सोमनाथ मंदिर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा कार्यालय, पुलिसकर्मियों और रॉ एजेंसी को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल में अलग अलग स्थानों पर बम लगाए जाने का दावा भी किया गया है। धमकी भरे संदेश में हिंदुस्तान मुर्दाबाद और भाजपा मुर्दाबाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान जिंदाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे गए हैं।

    धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू
    ईमेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन स्थानों को धमकी में निशाना बनाए जाने की बात कही गई है, वहां सुरक्षा टीमों को भेजकर जांच की जा रही है। पुलिस ईमेल के स्रोत और धमकी की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है।

    बम धमकी के मामले पर क्या बोली पुलिस?
    एसीपी अद्वैत गांधी ने कहा, “सुबह करीब 9 बजे हमें गांधीनगर स्थित राज्य खुफिया ब्यूरो से सूचना मिली कि खानपुर स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अलर्ट मिलने के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) ने कार्यालय की पूरी तरह से जांच की। स्थानीय स्तर पर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी

    September 25, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना: रेजा मजदूरी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह पर सुनीता

    September 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.