Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख संग लगे आजम-अतीक-मुख्तार के पोस्टर, लिखा- इन्हीं संग चलाते थे अखिलेश सरकार
    मुख्य समाचार

    उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख संग लगे आजम-अतीक-मुख्तार के पोस्टर, लिखा- इन्हीं संग चलाते थे अखिलेश सरकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ कई शहरों में विवादित पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के साथ नारे लिखे गए। पोस्टर लगाने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं है। कई स्थानों पर इन्हें कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने हटाया।

    उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज होता नजर आ रहा है। सोमवार को लखनऊ समेत कई शहरों में समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए। इनमें आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के साथ ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’ और ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ जैसे नारे लिखे गए हैं।

    रिपोर्टों के मुताबिक, लखनऊ के अलावा उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत कई शहरों में भी ऐसे पोस्टर सामने आए हैं। पोस्टरों में सपा सरकार के कार्यकाल की कानून-व्यवस्था और कथित माफिया प्रभाव को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

    ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का नारा

    पोस्टरों में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का स्लोगन भी इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार पोस्टरों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामों की सूची दी गई है। इनमें अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान समेत कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

    किसने लगाए पोस्टर, स्पष्ट नहीं

    पोस्टरों में सपा शासनकाल को लेकर कई आरोप और दावे किए गए हैं, लेकिन इन्हें किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। गोंडा में ऐसे पोस्टर सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें फाड़े जाने की भी खबर है। इस पोस्टर अभियान ने यूपी में चुनावी मुद्दों को लेकर राजनीतिक बहस को फिर तेज कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की ओर से इस अभियान पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है।

    पोस्टर में पूर्व मंत्री आजम खां, माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई हैं। साथ ही लिखा गया है- ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ और ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’। पोस्टर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। बालपुर चौराहे पर सपा नेता लालचंद्र गौतम ने पोस्टर फाड़ दिया।

    अखिलेश के विवादित पोस्टर लगाए, कार्यकर्ताओं ने उतारे 

    अंबेडकरनगर में अकबरपुर के शिव बाबा धाम के निकट अलग-अलग तीन स्थानों पर रात में किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग लगा दिए। इन होर्डिंग में अखिलेश के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव व रिजवान जहीर सकी फोटो लगाई गईं।

    लिखा गया कि माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश। सुबह पोस्टर देखते ही लोगों में चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों व सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर उतरवाए। पुलिस व एलआईयू ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल पोस्टर लगाने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

    गोंडा में अखिलेश के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर

    गोंडा में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। सोमवार को शहर समेत कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। पोस्टर किसने लगाए, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी

    September 25, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना: रेजा मजदूरी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह पर सुनीता

    September 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.