Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC मेजर संब्याल का 180 रुपये सब्सक्रिप्शन वाला अकाउंट बना चर्चा का विषय, लोग इसे गलत क्यों बता रहे?
    राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC मेजर संब्याल का 180 रुपये सब्सक्रिप्शन वाला अकाउंट बना चर्चा का विषय, लोग इसे गलत क्यों बता रहे?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एड-डी-कैंप (ADC) मेजर ऋषभ सिंह संब्याल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए है। इस बार यह चर्चा उनके इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन को लेकर है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 180 का पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है। इसके बाद कुछ यूजर्स ने इसे सेना के लिए ‘शर्मनाक’ और ‘डाउनग्रेड’ बताया, वहीं कई लोगों ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें अपनी जिंदगी और कमाई का फैसला करने की पूरी आजादी है।

    12 साल सेना में रहे मेजर संब्याल

    वायरल पोस्ट के मुताबिक, संब्याल ने जट रेजिमेंट और 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज में 12 साल सेवा की थी। इसके बाद करीब 30 साल की उम्र में उन्होंने समय से पहले (प्रीमैच्योर) रिटायर्मेंट ले ली। ऐसे में प्रीमैच्योर रिटायरमेंट की वजह से उन्हें पेंशन या रिटायरमेंट के बेनिफिट नहीं मिलते। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया। इसका प्राइस उन्होंने 180 रुपये प्रति माह रखा। उनके इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन में एक्सक्लूसिव कंटेंट, बैज, पोस्ट और रील्स का सबसे पहले एक्सेस और ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन जैसी सुविधाएं बताई गई हैं। वायरल जानकारी के अनुसार, करीब 1,200 लोग उनके सब्सक्रिप्शन से जुड़े हैं।

    सोशल मीडिया पर क्यों शुरू हुई बहस?

    मामला तब चर्चा में आया जब X यूजर @amitkilhor ने 180 रुपये के इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन का जिक्र करते हुए इसे सेना के लिए ‘शर्मनाक और डाउनग्रेड’ बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई। कुछ लोगों ने कहा कि सैन्य जीवन से जुड़ी पहचान के आधार पर पैसे लेना सही नहीं है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने कहा कि रिटायर होने के बाद पूर्व सैनिकों को अपने अनुभव और सोशल मीडिया ऑडियंस से कमाई करने का अधिकार है।

    मेजर संब्याल ने भी दिया जवाब

    आलोचना के बीच मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘Some see a downgrade. A soldier sees another way to serve.’ यानी कुछ लोग इसे गिरावट मानते हैं, लेकिन एक सैनिक इसमें सेवा करने के दूसरे तरीके जैसे देखता है।

    कई यूजर्स ने किया समर्थन

    कई लोगों ने संब्याल के फैसले का बचाव किया। यूजर्स ने कहा कि उन्होंने 12 साल सेना में सेवा की है और अब इंस्टाग्राम के जरिए वैध तरीके से कमाई कर रहे हैं। कुछ ने इसे युवाओं के लिए रिटायरमेंट के बाद नई और अलग पहचान बनाने की मिसाल बताया। एक यूजर ने कहा कि उन्होंने देश की सेवा की है और अब उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने देना चाहिए।

    आलोचना करने वाले भी पीछे नहीं

    हालांकि, कुछ यूजर्स ने सैन्य सफर को पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने इसे सैन्य सेवा के प्रति अनादर बताया। दूसरे ने कहा कि रिटायर होने के बाद अपनी जिंदगी जीना अलग बात है, लेकिन सैन्य यात्रा को आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है। इस तरह मेजर संब्याल का 180 रुपये वाला इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना, दोनों की वजह बन गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे

    October 22, 2026

    पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने

    October 22, 2026

    SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, ‘बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो…’

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.