Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, ‘बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो…’
    राष्ट्रीय

    SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, ‘बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो…’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शनों के बीच बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है. लगातार सरकारें भारतीय जनता पार्टी की चुनकर आ रही हैं, उनको पेट में दर्द है. इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया.

    अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों से, भीड़शाही से आप देश के जनादेश को झुठला नहीं सकते, चुनाव जीतना है, तो लोगों के बीच में रहिए. लोगों के दुःख-दर्द की पूछताछ करिए. धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता. जनता के दुःख-दर्द…पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करने के लिए जहां पर भी चुनकर आए हैं, वहां योजनाएं लाइए, काम करिए, वरना बचा-खुचा भी आपका चला जाएगा, कोई नहीं रोक पाएगा.”

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ”वो कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकप्रिय वोट से चुनकर नहीं आती, वोट चोरी करती है. राहुल जी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ गया भी है. वोट चोरी-वोट चोरी कर कर आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो.”

    अमित शाह ने बताए चुनावी इतिहास

    उन्होंने कहा, ”आज इस मंच से मैं कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों को कहना चाहता हूं, कभी ईवीएम का बहाना लगाते हो, कभी वोट चोरी का बहाना लगाते हो, मगर मैं आपको बताता हूं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार बनने के पहले से आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए.” 

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ”गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी, एक भी चुनाव नहीं जीते. उत्तर प्रदेश में 41 साल से आप चुनाव नहीं जीते, बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते, तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 साल से आपकी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी और अरुणाचल में 2 साल से चुनकर नहीं आए, मिजोरम में 13 साल से, मणिपुर में 14 साल से, दिल्ली में 18 साल से और आसाम में भी 12 साल से आप चुनकर नहीं आए हो. ये क्या सब पीएम मोदी के आने से पहले से शुरू हुआ है और जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी. ये जनता को कहते हैं वोट चोरी है. वरना अमित शाह जी को कैसे मालूम पड़ा.”

    30 साल तक आपकी सरकार नहीं बनने वाली है- अमित शाह

    अमित शाह ने आगे कहा, ”…अरे भाई! अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहां ही मरेगा. हर छह माह में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता है, मैं तो देश की जनता के बीच में रहूंगा. अब जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हो इसके आधार पर मैं कहता हूं कि 30 साल तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है. मेरी बात सुनकर चलो.”

    उन्होंने कहा अभी-अभी केरल में चुनाव हुआ, यही मतदाता सूची, यही इलेक्शन कमिश्नर, यही ईवीएम, आपने शपथ ले ली आप चुनाव जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है. तेलंगाना में आप जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है. 

    इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर क्या बोले अमित शाह?

    अमित शाह ने कहा कि हिमाचल में जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है, तमिलनाडु में जिनके सपोर्ट आप करें वो जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है और जहां हार जाते हो, वहां पर इलेक्शन कमीशन ठीक नहीं है. आपके पक्ष में अगर अदालतें फैसला देती है, तो अदालतें अच्छी हैं और विपक्ष में फैसला देती है, आपके विरोध में देती है, तो अदालतें  ठीक नहीं है. ये दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे राहुल जी. जनता आपको जान चुकी है.

    उन्होंने इंडिया गठबंधन के हालिया प्रदर्शनों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”आप कुछ आसपास के प्रदेशों से कैडर इकट्ठा कर कर दिल्ली में प्रदर्शन कर कर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते. मैं आज कहने आया हूं, देश की जनता आपको देख भी रही है, जान भी रही है.” 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे

    October 22, 2026

    पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने

    October 22, 2026

    ‘फ्रांस के दंगों और भारत के छात्र प्रदर्शनों में कनेक्शन’, Fox News की रिपोर्ट में दावा

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.