Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG मंत्रालय में फेरबदल: गृह, वित्त और जल संसाधन समेत कई विभागों के 38 अफसरों के तबादले
    • शासन से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹10 हजार की मदद की घोषणा
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे
    • विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
    • पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026
    • विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बीजेपी मंत्री के थप्पड़ कांड पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, ED-CBI और जनता पर कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
    राष्ट्रीय

    बीजेपी मंत्री के थप्पड़ कांड पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, ED-CBI और जनता पर कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में बीजेपी नेता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष पर ED-CBI का इस्तेमाल कर रही है। जबकि जनता के विरोध और सवालों का जवाब थप्पड़, लाठी और गोली से दिया जा रहा है। खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ये आरोप लगाए।

    तानाशाह BJP-RSS सीधे वाइलेंस पर उतर आई

    खरगे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार और बीजेपी लोगों के सवालों से इतनी घबरा गई है कि नाराज फूफा, दिमागी नक्सल और आंदोलनजीवी जैसे शब्द भी अब फीके पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस सीधे हिंसा पर उतर आई है। खरगे ने अपनी पोस्ट में दिल्ली के मंत्री द्वारा युवक को थप्पड़ मारने, जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज और किसानों से जुड़े पुराने मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में जनता पर लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    क्या है प्रवेश वर्मा का थप्पड़ कांड?

    दरअसल, दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वर्मा पहले युवक का मोबाइल नीचे करते और फिर उसे थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं।

    इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थप्पड़ खाने वाले युवक ने भी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्रवेश वर्मा ने दी सफाई

    विवाद बढ़ने के बाद प्रवेश वर्मा ने कहा कि घटना के पीछे पूरा संदर्भ वीडियो में नहीं दिखाया गया है। उनका दावा है कि मौके पर मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही थीं जिसके बाद उन्होंने गुस्से में प्रतिक्रिया दी। वर्मा ने यह भी कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।

    दिल्ली बीजेपी ने भी घटना पर खेद जताया है। पार्टी ने हालांकि दावा किया कि मौके पर मौजूद आप विधायक जरनैल सिंह के साथ आए लोगों की ओर से उकसावे के बाद विवाद बढ़ा।

    खरगे ने किसानों और युवाओं के मुद्दे भी उठाए

    खरगे ने अपने पोस्ट में किसान आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई और गुजरात के ऊना में दलितों से जुड़े मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और बीजेपी शासित सरकारों में जनता के विरोध और सवालों को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस

    September 28, 2026

    3 दिन की बैंक हड़ताल टली:कर्मचारियों की मांगों पर हाई लेवल कमेटी बनेगी; सोमवार से होने वाली स्ट्राइक के कारण संडे को बैंक खुले थे

    September 28, 2026

    ‘कश्मीर उनके लिए राजनीतिक मुद्दा, हमारे लिए भावनात्मक’, पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ के UN बयान पर बोले पवन खेड़ा

    September 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.