Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट, 6 लाख करोड़ का नुकसान, जानिए इस मंदी के 5 बड़े कारण
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट, 6 लाख करोड़ का नुकसान, जानिए इस मंदी के 5 बड़े कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में सोमवार सुबह भारी बिकवाली देखने को मिली है। ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटकर 73,000 के नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 250 अंक से ज्यादा गिरकर 22,900 के नीचे आ गया। इस गिरावट का असर बाजार की कुल वैल्यू पर भी पड़ा। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये घटकर लगभग 476 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

    बाजार में चौतरफा बिकवाली

    बाजार की गिरावट सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 दोनों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार में डर का स्तर बताने वाला India VIX भी करीब 13 फीसदी उछलकर 14 के आसपास पहुंच गया।

    शेयर बाजार में क्यों आई आज गिरावट

    1. ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई चिंता

    सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, बाजार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द एक बार फिर मिडिल ईस्ट तनाव बना हुआ है। ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोलने और सात दिन के सीजफायर का प्रस्ताव दिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। यह खबर ऐसे समय आई है, जब कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर से ऊपर बने हुए हैं। ईरान की ओर से भी पीछे हटने के संकेत नहीं मिले हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि ईरान अमेरिका और इजरायल के दबाव के सामने पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में निवेशक अब मि़डिल ईस्ट से आने वाली हर खबर पर नजर रख रहे हैं।

    2. कच्चे तेल की कीमत फिर 107 डॉलर के करीब

    तनाव बढ़ने का सीधा असर कच्चे तेल पर पड़ा। सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 2 फीसदी चढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। तेल की कीमतों में यह तेजी भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए चिंता बढ़ाती है। तेल बाजार की अनिश्चितता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जेपी मॉर्गन ने कहा है कि मौजूदा हालात में तेल की दिशा को लेकर स्पष्ट अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। बैंक के विश्लेषकों ने संघर्ष के बारे में आगे की दिशा को लेकर अनिश्चितता जताई है।

    1. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल

    अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी ने भी शेयर बाजार पर दबाव बढ़ाया। ऊंची बॉन्ड यील्ड की स्थिति में निवेशकों के लिए डेट मार्केट ज्यादा आकर्षक हो सकता है। इसका असर जोखिम वाले एसेट्स यानी शेयरों पर पड़ सकता है। अमेरिका की 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 5.2 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। 30 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.5 फीसदी के ऊपर चली गई, जबकि 2 साल की यील्ड 4.9 फीसदी से ऊपर रही।

    1. रुपये पर भी दबाव

    डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे गिरकर 95.89 प्रति डॉलर पर आ गया। बाजार में अब यह चिंता बढ़ रही है कि रुपये पर दबाव बना रहा तो 96 प्रति डॉलर का स्तर भी टूट सकता है। तेल की ऊंची कीमत, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और मजबूत डॉलर भारतीय करेंसी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। हाल के दिनों में भी कच्चे तेल और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण रुपये पर दबाव देखा गया है।

    1. FII की बिकवाली बढ़ी

    विदेशी निवेशको की बिकवाली भी बाजार की चिंता बढ़ा रही है। एफआई भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। एनएसई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 3,694 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने बताया कि विदेशी निवेशकों ने जुलाई और अगस्त में खरीदारी की थी। इसके बाद सिंतबर में बिकवाली शुरू हो गई। इस महीने एफपीआई की बिकवाली 25,682 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    JIO IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ से अधिक बोली पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू, वारी एनर्जी को छोड़ा पीछे

    October 23, 2026

    डिजिटल पहचान की चोरी से AI तक, कैसे बढ़ रहे हैं आपकी निजी जानकारी के खतरे? | विचार

    October 23, 2026

    Gold-Silver Rate : चांदी की कीमत में 5000 रूपए की गिरावट, सोने के भाव भी टूटे

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.