Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    राजनीति

    PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: उद्धव ठाकरे की पार्टी की नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बिना नाम लिए तीखा तंज कसा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी को एक ‘फेल प्रोडक्ट’ बताया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के बयान पर कहा है कि आज वो नेता प्रतिपक्ष हैं और एक समय में कहा जाता था कि वो पप्पू हैं। भारत जोड़ो यात्रा से उन्होंने अपनी छवि बदली और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर देश के मुद्दों को उठा रहे हैं।

    प्रियंका बोलीं-चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा प्रश्न

    शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री के फेल प्रोडक्ट वाले बयान पर कहा है कि हर राजनीतिक दल की यह जिम्मेदारी होती है कि वो अपना नेता चुने और कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता ने राहुल गांधी पर सहमति और अपना भरोसा जताते हुए उन्हें अपना नेता बनाए रखा है। प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि अब जनता के मन में क्या है, वो चुनाव बताएंगे मगर इसके साथ ही पूरे चुनाव प्रक्रिया पर भी एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। मैं समझती हूं कि हर नेता अपनी पार्टी के भरोसे से ही आगे बढ़ता है। उनकी पार्टी ने उन्हें भरोसा दिया है और वो आगे बढ़ रहे हैं।

    पीएम मोदी ने क्या कहा था?

    पीएम मोदी ने राहुल गांधी के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस अपने असफल हो चुके प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए देश को दांव पर लगा रही है और श्रीहरिकोटा से जितने रॉकेट साल भर में लॉन्च नहीं होते, उससे अधिक बार उनके नेता को लॉन्च करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर विदेश जाकर देश की छवि धूमिल करने और भारत में अव्यवस्था फैलाने का सपना देखने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताते हुए कहा कि यह अन्य राजनीतिक दलों के विकास में भी बाधा बनती है। दरअसल इन दिनों राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों के साथ एसआईआर के मुद्दे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वह इसमें पूरे विपक्ष की अगुवाई कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?

    October 23, 2026

    BJP में अब कोई नहीं सुन रहा सिंधिया समर्थकों का दर्द, ग्वालियर-चंबल में दिग्गजों की साख खतरे में!

    October 21, 2026

    CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव, कहा-तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.