Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘EVM की जगह बैलेट पेपर पर हो वोटिंग’, INDI गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने रखी 5 मांगें
    मुख्य समाचार

    ‘EVM की जगह बैलेट पेपर पर हो वोटिंग’, INDI गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने रखी 5 मांगें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक दलों के समूह इंडी गठबंधन की बैठक आज बुधवार, 30 सितंबर को नई दिल्ली में हुई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर संयुक्त आंदोलन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए ये बैठक हुई है।

    इंडी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को खारिज करते हुए बैलेट वोटिंग (मतपत्रों से मतदान) पर लौटने की मांग की है।

    खरगे की 5 मांगें

    इंडी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, उमर अबदुल्ला, ममता बनर्जी और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

    इंडी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच मांगें रखीं।

    • भविष्य के चुनावों के लिए SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) से पहले की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करना
    • वोटर लिस्ट से किसी वोटर का नाम हटाने से पहले अपील का असरदार तरीका होना
    • प्रशासनिक खामियों की वजह से योग्य वोटरों का नाम कटने से बचाना
    • EVM की जगह बैलेट पेपर से वोटिंग
    • पहली बार वोट देने वालों के लिए आसान और सुलभ वोटर रजिस्ट्रेशन

    इंडी गठबंधन की ये मांगें पिछले हफ्ते अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद आई हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी।

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया था कि SIR को लेकर सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ ही चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सहमति से लिए गए थे।

    EVM को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

    मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘पूरे देश में नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर चिंताएं जता रहे हैं। सालों से हम EVM के बारे में जवाब मांगते रहे हैं। हमने वोटर लिस्ट में हेर-फेर और चुनावी लिस्ट में बिना वजह किए गए बदलावों पर सवाल उठाए हैं।’

    खरगे ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी ने सबूत के साथ दिखाया कि महादेवपुरा, आलंद, हरियाणा और महाराष्ट्र में ऐसा हुआ था। इसी तरह INDI गठबंधन की पार्टियों ने भी इस मामले में सवाल उठाए और आपत्तियां दर्ज कराईं। लेकिन अफसोस, सब बेकार गया।’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘EVM पर हमारा रुख भी साफ होना चाहिए। ये ऐसी मशीनें हैं जिनका इस्तेमाल BJP अपनी जरूरतों के हिसाब से करती है। राहुल गांधी के शब्दों में कहें तो चुनाव जीतने, त्रिशंकु सदन की स्थिति बनाने या चुनाव हारने के लिए, इसलिए हम उन्हें इन मशीनों का और इस्तेमाल नहीं करने दे सकते।’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘भारत की चुनाव प्रणाली में भरोसा और विश्वास बहाल करने के लिए हमें बैलेट वोट (मतपत्र) की व्यवस्था पर वापस लौटना होगा। लोकतंत्र में संस्थाओं को पारदर्शिता के जरिए जनता का भरोसा जीतना चाहिए।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    October 23, 2026

    नदी में गिरी पिकअप…चालक की मौके पर मौत

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.