Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
    • ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
    • हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
    • आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»तांबे का लोटा, भोजन में पूड़ी…सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये काम, हर गलती माफ कर देंगे पूर्वज
    धर्म आस्था

    तांबे का लोटा, भोजन में पूड़ी…सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये काम, हर गलती माफ कर देंगे पूर्वज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है. इसे पितृ पक्ष का अंतिम दिन माना जाता है. सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की शांति और उनकी प्रसन्नता के लिए तर्पण, पिंडदान, दान और पूजा-पाठ किया जाता है. अयोध्या के पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि पितृ पक्ष के 15 दिनों में पितरों के अपने परिजनों के बीच आने की धार्मिक मान्यता है. इस दौरान परिवार के लोग अपने पूर्वजों को जल अर्पित करते हैं, तर्पण करते हैं और उनकी स्मृति में दान-पुण्य करते हैं. मान्यता है कि तर्पण, दान, यज्ञ, हवन और जप जैसे धार्मिक कार्य पितरों को संतुष्टि प्रदान करते हैं. सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों के वापस पितृलोक जाने की मान्यता है. इस दिन किए गए धार्मिक कर्म को पितरों की शांति, सद्गति और प्रसन्नता से जोड़कर देखा जाता है.

    पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए कम से कम 12 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. भगवान विष्णु से पितरों की प्रसन्नता और परिवार पर उनका आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना करें. मंत्र जाप के बाद स्नान करें. स्नान करने के पश्चात तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लें. इसमें अक्षत और काले तिल डालें. इसके बाद पितरों का स्मरण करते हुए जल अर्पित करें. यह तर्पण नदी, सरोवर या किसी पवित्र जल स्थान के किनारे किया जा सकता है. अगर वहां जाना संभव न हो तो घर के खुले और स्वच्छ स्थान पर भी पितरों को जल अर्पित किया जा सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या पर काले तिल का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है.

    पितरों की पसंद का होना जरूरी

    पंडित कल्कि राम के मुताबिक, तर्पण के बाद घर में सात्विक भोजन तैयार करें. भोजन में पूड़ी को जरूर शामिल करें. इसके बाद किसी ब्राह्मण, जरूरतमंद या पात्र व्यक्ति को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं. अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसे दान भी दें. पंडित कल्कि राम के अनुसार, पितरों को जो वस्तुएं पसंद थीं, उनकी स्मृति में जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या उसकी आवश्यकता की उपयोगी सामग्री का दान किया जा सकता है. सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किए गए तर्पण, दान और सेवा से पितरों की शांति की कामना की जाती है. इस दिन पूर्वजों का स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी जरूरी माना जाता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीता कुंड का अद्भुत विधान: जहां मातृ नवमी पर महिलाएं स्वयं करती हैं पितरों का पिंडदान और तर्पण

    October 4, 2026

    गयाजी में अनोखी आस्था, जर्मनी-रूस-यूक्रेन की महिलाएं, संस्कृत मंत्रों से पितरों का किया पिंडदान

    October 2, 2026

    अक्टूबर में नवरात्रि कब से है? कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है, देखें प्रतिपदा से महानवमी तक का कैलेंडर

    September 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.