Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
    • ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
    • हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
    • आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी
    अजब गजब

    सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: लोग दिन रात पढ़ते हैं कि उन्हें अच्छी सी नौकरी मिल जाए. नौकरी में अच्छी सैलरी मिले, ताकि वह लक्जरी लाइफ जी सकें. अच्छे शहर में रह सकें और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में भेज सकें. पर एक भारतीय कपल ने सिंगापुर (Singapore) जैसे देश में लाखों रुपये की नौकरी छोड़ दी और वहां से आकर भारत में हिमालय के गांव में बस गया. और तो और सिंगापुर से हिमालय के गांव में बसने वाले कपल का एक 4 साल का बच्चा भी है, जो साथ में रहता है. वह सिंगापुर की ऐशो-आराम जिंदगी से एकदम उलट गांव में अब अपने मम्मी-पापा को माई और बापू कहता है. 

    दिल्ली में मिले थे गरिमा-आदित्य

    कपल का नाम है गरिमा और आदित्य. उनका इंस्टाग्राम पर LifeofMaai नाम से अकाउंट है, जिस पर वे अपने डेली रूटीन व अन्य चीजें शेयर करते रहते हैं. आदित्य मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं और पत्नी गरिमा से उनकी पहली मुलाकात दिल्ली के एक कॉलेज में हुई थी. फिर दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद 2015 में गरिमा से शादी करके आदित्य सिंगापुर चले गए. 

    आदित्य ने एक वीडियो में बताया कि मैंने अपनी पत्नी से करीब 15 साल पहले पहले कहा था, अगर इतने करोड़ जमा हो गए तो सब कुछ छोड़कर पहाड़ पर चला जाऊंगा. करोड़ों का पता नहीं, लेकिन मैं सच में पहाड़ों के एक गांव में आराम की जिंदगी जी रहा हूं.

    उत्तराखंड के पहाड़ों पर बसे एक गांव में रहता कपल

    आदित्य अपनी पत्नी गरिमा और अपने बेटे वेदस के साथ उत्तराखंड में हिमालय के पहाड़ों में बसे एक गांव में रहते हैं. सिंगापुर से हिमालय के गांव में बसने के अपने फैसले की कहानी के बारे में आदित्य कहते हैं, मैं एक मीटिंग में था. उस समय मेरा फोन बजा और मेरी मां ने बर्फबारी के कुछ वीडियो भेजे थे. मैंने चुपके से टेबल के नीचे से वे वीडियो देख लिए. मीटिंग खत्म हुई तो मैं अपनी डेस्क पर वापस आया और गूगल अर्थ पर पहाड़ों को देखने लगा. मैं चुपके से कहीं न कहीं उस गांव, पहाड़ के उस कोने को ढूंढ रहा था, जहां मैं एक दिन रिटायर होकर आराम भरी पहाड़ी ज़िंदगी जी सकूं.

    35 साल की उम्र में नौकरी छोड़ आ गए 

    आदित्य ने आगे बताया, “उसी दिन कुछ ऐसा हुआ कि मैंने सोच लिया, मैं नौकरी छोड़ दूंगा. कब, कैसे, यह पता नहीं था, लेकिन मुझे यह भी समझ आ गया था कि यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा. सैलरी का लालच, टाइटल और ओहदों के पीछे भागना चलता ही रहेगा. मैं ऐसे ही बूढ़ा हो जाऊंगा. पर आखिरकार 35 साल की उम्र में अपनी पत्नी और 4 साल के बच्चे के साथ हम सब कुछ छोड़कर चले आए. मैंने सिंगापुर की सैलरी, टाइटल, दशकों से बनाया हुआ करियर सबकुछ छोड़ दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूक्रेन से बिहार के गया पहुंची महिला, बोली- भारत का शुक्रिया, पूर्वजों के लिए प्रार्थना का मौका मिला

    October 3, 2026

    ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- ‘वो मिल गया जिसकी तलाश थी’

    October 1, 2026

    गाड़ी पर लिखी थी पुलिस पर उतरने वाले ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे पौधे ही चुरा लिए वीडियो वायरल…

    September 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.