Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय क्षेत्र की मखाना विकास योजना – राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रक्षेत्र एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
    • सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो
    • एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
    • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
    • सेवा संकल्प अभियान 2026:बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
    • दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री? 3 सेकेंड की झलक देख फैंस में मची खलबली
    मनोरंजन

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री? 3 सेकेंड की झलक देख फैंस में मची खलबली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली.  सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय का जादू एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में तैयार हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस झलक में थलाइवा का वही पुराना और धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसका उनके चाहने वालों को हमेशा इंतजार रहता है.

    सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की सीक्वल जेलर 2 के साथ पर्दे पर वापसी को तैयार हैं. बीते सोमवार रात को फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर छा गया. रजनीकांत एक बार फिर ‘जेलर 2’ में धांसू एक्शन करते दिखने वाले हैं. लेकिन इस अपकमिंग फिल्म में एक बॉलीवुड सुपरस्टार की झलक को लेकर भी अटकलें तेज है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है कि आखिर ये कैमियो किसका है.

    ‘जेलर 2’ में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो?

    जेलर 2 में इस सुपरस्टार का महज 3 सेकेंड का अपीयरेंस है और 3 सेकेंड के लुक से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. एक्स पर चर्चाएं हैं कि ये कैमियो ऋतिक रोशन का हो सकता है. लोगों और जेलर के फैंस के बीच इस कैमियो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सोशल मीडिया य़ूजर्स ने सुपरस्टार के बैक लुक को देखते हुए अंदाजा लगाया है कि ये ऋतिक रोशन हैं.

    अब ये ऋतिक रोशन का कैमियो है या नहीं, इसका पता तो वक्त के साथ ही लगेगा लेकिन ट्रेलर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. रजनीकांत की जेलर 2 के ट्रेलर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले से भी फाड़ू होगी.

    ट्रेलर देख ‘जेलर 2’ को लेकर बढ़ा सस्पेंस

    फिल्म में मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की धांसू वापसी हुई है. पर्दे पर उनकी दमदार मौजूदगी और एक से बढ़कर एक सीटीमार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही ‘एक्स’ पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं और अभिनेता के बेजोड़ स्वैग को इस आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी बता रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Drishyam 3 Box Office Collection : 3 दिन में 272 करोड़ का आंकड़ा किया पार, रविवार को की धुआंधार कमाई

    October 5, 2026

    ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 3.30 बजे तक 145 करोड़ पार कलेक्शन

    October 4, 2026

    दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती के नाम का भी किया खुलासा…

    October 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.