Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Drishyam 3 Box Office Collection : 3 दिन में 272 करोड़ का आंकड़ा किया पार, रविवार को की धुआंधार कमाई
    मनोरंजन

    Drishyam 3 Box Office Collection : 3 दिन में 272 करोड़ का आंकड़ा किया पार, रविवार को की धुआंधार कमाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) का विजय सलगांवकर वाला अवतार एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने अपने पहले ही वीकेंड में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। ‘बॉर्डर 2’, ‘टॉक्सिक’ (हिंदी) और ‘मिर्जापुर’ फिल्म जैसी कई बड़ी रिलीज के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है और महज 3 दिनों में 272 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    रविवार को ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

    Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार , फिल्म दृश्यम 3 ने तीसरे दिन यानी रविवार को देश भर के 17,323 शो से करीब 61 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने शुक्रवार अपनी ओपनिंग पर 62 करोड़ की धुआंधार कमाई कर शाहरि और शनिवार को 53.50 करोड़ की कमाई की थी।

    भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ का व्यापार किया, जिससे विदेशों में इसकी कुल कमाई 61 करोड़ हो गई है। इस तरह तीन दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ के पार जा चुका है।

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता पर लिखा कि यह कलेक्शन ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के लिए दर्शकों के प्यार को दिखाता है। अगर फिल्म उम्मीदों पर खरी न उतरती तो शनिवार को ही कमाई गिरने लगती, लेकिन शनिवार और रविवार को दिखा उछाल बताता है कि वर्ड-ऑफ-माउथ कितना मजबूत है।

    ओरिजिनल कहानी और दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

    ‘दृश्यम 3’ की सबसे खास बात यह है कि अपनी पिछली दो फिल्मों के विपरीत, यह किसी मलयालम फिल्म का रीमेक नहीं है। निर्देशक और सह-स्क्रीनराइटर अभिषेक पाठक ने इस बार एक ओरिजिनल कहानी पेश की है, जो पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले बनी है।

    क्रिटिक्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एनडीटीवी के रिव्यू में सैबल चटर्जी ने लिखा, “अजय देवगन के लिए आओ और जयदीप अहलावत के लिए रुको। अजय देवगन का काम हमेशा की तरह बेहतरीन है, लेकिन जयदीप अहलावत का किरदार फिल्म में एक गहरा प्रभाव छोड़ता है।”

    अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता के पुराने अंदाज के साथ इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री ने स्क्रीनप्ले में जबरदस्त थ्रिल जोड़ दिया है। 31 जुलाई 2015 को शुरू हुआ विजय सलगांवकर का यह सफर आज 2026 में भारतीय सिनेमा की सबसे सफल सस्पेंस फ्रेंचाइजी बनकर उभरा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 3.30 बजे तक 145 करोड़ पार कलेक्शन

    October 4, 2026

    दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती के नाम का भी किया खुलासा…

    October 4, 2026

    ‘कमाल कर दिया पायलट जी…’, Salman Khan-रणवीर सिंह समेत सितारों ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम

    October 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.