Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदलते बस्तर को देखकर बोले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी – यह एक नए दौर का बस्तर
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
    • 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
    • विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी
    • सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी: पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
    • सेवा की कहानी: कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही इस मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, कहा कि ‘भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व…
    BREKING NEWS

    भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही इस मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, कहा कि ‘भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्स पर बेहद खास वीडियो शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा- ‘भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है। एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं।’ 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी। हर वर्ष इस दिन भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है।

    ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ IAF ध्येय वाक्य

    रक्षा मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, ‘ भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर हम नमन करते हैं उन सभी वीर वायु योद्धाओं को, जो ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ की भावना के साथ साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए, भारतीय वायुसेना ने आकाश की सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा में अपनी अद्वितीय क्षमता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।’

    पीएम मोदी बोले- एयर वॉरियर्स पर गर्व

    भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य, ‘नभः स्पृशं दीप्तम्,’ श्रीमद्भगवद्गीता के 11वें अध्याय (विश्वरूप दर्शन योग) के 24वें श्लोक से लिया गया है, जिसका भावार्थ है ‘गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करना’ या दीप्तिमान होकर आकाश को छूना।’ प्रधानमंत्री मोदी ने एयरफोर्स डे पर भारतीय वायु सेना को सलाम किया है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है। एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं।

    अमित शाह ने क्या कहा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय वायु सेना दिवस के शानदार मौके पर हमारे आसमान के योद्धाओं को नमन। ये ऐसे असली बहादुर हैं, जिनकी अजेय वीरता, सटीक निशाने और जबरदस्त हमले की क्षमता की गवाही धरती और दूर अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट देते हैं। इन योद्धाओं की देशभक्ति और पेशेवर काबिलियत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

    गडकरी बोले- वायुसेना के वीर जवानों को नमन

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती की रक्षा हेतु सदैव तत्पर वायु सेना के वीर जवानों को नमन।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर समस्त भारतीय वायु सेना के नभ योद्धाओं व उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शौर्य, समर्पण और पराक्रम के प्रतीक हमारे वीर जांबाजों ने हमेशा ही हर विपरीत परिस्थिति में अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। वायु वीरों के पराक्रम पर राष्ट्र को गर्व है।’

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि नभः स्पृशं दीप्तम्, नभ की अनंत ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं तक शौर्य, सामर्थ्य और संकल्प का पर्याय भारतीय वायु सेना हम सभी का गौरव है। भारतीय वायु सेना दिवस पर वायु सेना के वीर वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

    October 8, 2026

    ‘संस्थाओं को बदनाम करने का हक नहीं’: SIR पर 42 पूर्व जजों ने EC के समर्थन में लिखा खुला पत्र

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़: हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी- बेटी हत्याकांड में तीन को फांसी चौथे को आजीवन कारावास…

    October 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.