Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदलते बस्तर को देखकर बोले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी – यह एक नए दौर का बस्तर
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
    • 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
    • विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी
    • सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी: पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
    • सेवा की कहानी: कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बच्चे की हत्या के मामले में सजा पाए आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी…हरियाणा पुलिस की जांच पर उठे सवाल
    मुख्य समाचार

    बच्चे की हत्या के मामले में सजा पाए आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी…हरियाणा पुलिस की जांच पर उठे सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हिसार जिले में 2018 में अढ़ाई साल के बच्चे की हत्या के मामले में मौत की सजा पाए हेम राज को बरी कर दिया है। जस्टिस अनूप चितकारा और जस्टिस हरमीत सिंह देओल की खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी को अपराध से जोड़ने वाले संदेह से परे और कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य पेश करने में विफल रहा।

    अदालत ने चाइल्डलाइन-1098 के उस रिकॉर्ड को अहम माना जो बच्चे का शव मिलने से 3 दिन पहले दर्ज हुआ था। इसमें बच्चे को पीटने वाले व्यक्ति का नाम ‘महाबीर’ बताया गया था, जबकि आरोपी का नाम हेम राज था। हाईकोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी ने ‘महाबीर’ की पहचान को लेकर कोई सार्थक जांच नहीं की और यह भी पता नहीं लगाया कि वह हेम राज का उपनाम था या दोनों अलग-अलग व्यक्ति थे।

    यह था मामला

    मामला 16 जून 2018 का है, जब हिसार के गाइबीपुर गांव में एक बंजर खेत से करीब बढाई साल के बच्चे का सिर कटा शव मिला था। पुलिस ने हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया। बच्चे की मां ने बाद में बयान दिया कि हेम राज ने बच्चे की हत्या की थी।

    पुलिस ने 20 जून को हेम राज को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर बच्चे के कपड़े व कुदाल बरामद करने का दावा किया। निचली अदालत ने मार्च 2022 में हेम राज को हत्या व साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराते हुए हत्या के लिए मृत्युदंड सुनाया था।

    हाईकोर्ट ने कहा कि कपड़ों के अलावा शव की पहचान बच्चे के रूप में साबित करने के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव का सिर, गर्दन, ऊपरी अंग और छाती का अधिकांश हिस्सा गायब था। मां के बयान के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण में भी अंतर पाया गया। इसके अलावा DNA जांच में हड्डी के नमूने से प्रोफाइल नहीं मिल सकी, जिसके चलते मां के DNA से तुलना भी संभव नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंपी वायरस का कहर! गाय की आंख की पुतली बाहर निकली, पशुपालक चिंतित

    October 8, 2026

    ‘बेटी की लाश से पहले कातिल का शव दिखाओ…’ मुठभेड़ के बाद फूटा मां का गुस्सा, Yogi सरकार से मांगी फांसी की सजा

    October 8, 2026

    देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हेलिकॉप्टर के खड़े रहने से चार दिनों तक खिलाड़ी नहीं कर पाए प्रैक्टिस…

    October 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.