Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    • मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद
    • राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
    • रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
    • मामूली विवाद में बाउंसर को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट
    • ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»होमगार्ड पति पर हत्या का आरोप, जिस घर में गूंजती थीं पत्नी-बेटी की आवाजें, वहीं पसरा मातम…
    मुख्य समाचार

    होमगार्ड पति पर हत्या का आरोप, जिस घर में गूंजती थीं पत्नी-बेटी की आवाजें, वहीं पसरा मातम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होमगार्ड ने कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित अपने घर पर पत्नी और बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र शंकर (56) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आपातकालीन सेवा डायल-112 के माध्यम से एक महिला और उसकी बेटी की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान होमगार्ड की पत्नी श्यामा दुलारी (50) और बेटी पूजा साहू (32) के रूप में हुई। 

    बयान के अनुसार, शंकर लखनऊ जिले में होमगार्ड के रूप में तैनात है और प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था,साथ ही उसकी बेटी का दो बार तलाक हो चुका था तथा वह अब अपने पिता के साथ ही रह रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

    इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य घटना में 28 वर्षीय पेंटर सुखपाल अपने कमरे के बाहर घायल अवस्था में मिला, बाद में लोकबंधु अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पार्टी के दौरान अपने दोस्त राजेश रावत उर्फ काली के साथ विवाद होने पर सुखपाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। पुलिस ने बताया कि फरार रावत को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम गठित की गई हैं। सुखपाल का शव परिवार के सदस्यों के आने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच जारी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

    October 9, 2026

    दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी

    October 9, 2026

    अक्टूबर के मौसम में गर्मी से जल रहा महाराष्ट्र मुंबई और रायगढ़ में लू का अलर्ट ,मोसंबी के हरे-भरे बगीचे पूरी तरह सूखकर नष्ट…

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.