Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
    • सहरसा के बनगांव भगवती मंदिर की परंपरा देश से अलग,9 दिन तक अखंड पाठ, महिलाएं संस्कृत में करतीं हैं पाठ…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • नासिक में पाताल से फूट रहा पीला पानी, कुंभ मेला-2027 से पहले महाराष्ट्र की बढ़ गई चिंता
    • पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी
    • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
    • पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    छत्तीसगढ़

    पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेंशन कल्याण मंडल के गठन सहित पांच प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निराकरण और उनके हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए 15 अक्टूबर 2026 को संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ द्वारा पेंशनर्स संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पेंशन एवं भविष्य निधि के संचालक एस. जयवर्धन (आईएएस) ने की।
    नवा रायपुर अटल नगर स्थित इंद्रावती भवन के पेंशन संचालनालय के बैठक कक्ष में आयोजित इस बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी, दैनिक वेतनभोगी पेंशनर कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक, छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी.आर. यादव एवं महामंत्री उमेश मुदलियार, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर.के. थवाईत एवं सुंदर सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर, पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान, छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती, पेंशनर मोर्चा के संयोजक बी.पी. शर्मा एवं सुनील नायक, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के विष्णु चंद्राकर, विद्याभूषण दुबे सहित विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

    पांच प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा

    बैठक के निर्धारित एजेंडे में पेंशन कल्याण मंडल का गठन, छत्तीसगढ़ पेंशन कल्याण निधि नियम, 1997 में आवश्यक संशोधन एवं उसका व्यापक प्रचार-प्रसार, संशोधित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) ऑनलाइन उपलब्ध कराने, लंबित पेंशन एवं परिवार पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा पेंशनरों के लिए प्रभावी शिकायत निवारण एवं संवाद व्यवस्था विकसित करने जैसे विषय शामिल रहे।

    बैठक में पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में तेजी लाने तथा उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संचालक एस. जयवर्धन ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इसी प्रकार की बैठकें संभाग एवं जिला मुख्यालयों में आयोजित करने की मांग पर भी सहमति बनी।

    पेंशनर संगठनों ने जताई उम्मीद

    भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने बैठक को पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। महासंघ ने उम्मीद जताई कि बैठक में उठाए गए विषयों पर ठोस निर्णय लेकर लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति स्वत्वों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पेंशन संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और पेंशनर हितैषी बनाने तथा शिकायतों के व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान की व्यवस्था विकसित करने की अपेक्षा की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत

    October 15, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    October 15, 2026

    वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.