Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
    • सहरसा के बनगांव भगवती मंदिर की परंपरा देश से अलग,9 दिन तक अखंड पाठ, महिलाएं संस्कृत में करतीं हैं पाठ…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • नासिक में पाताल से फूट रहा पीला पानी, कुंभ मेला-2027 से पहले महाराष्ट्र की बढ़ गई चिंता
    • पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी
    • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
    • पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    क्राइम

    पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुरानी दोस्ती, निजी तस्वीरों और कथित ब्लैकमेलिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पूर्व पुरुष मित्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक के चेहरे, आंख के पास और हाथ में चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को चाकू के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    समझाने पहुंची थी महिला, विवाद ने लिया हिंसक रूप

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह कंपू थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बुधवार रात महिला उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद भी युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और लगातार संपर्क कर उसे परेशान कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि महिला ने युवक को समझाने की कोशिश की और परेशान करना बंद नहीं करने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने पहले महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में महिला ने कमरे में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए महिला को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जयपुर में 10 दिन तक घर में ही किया कैद, ED और IPS अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग से लूटे 1.74 करोड़ रुपये

    October 15, 2026

    छत्तीसगढ़: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, बेटे ने पानी के पाइप से पीटकर की हत्या…

    October 11, 2026

    मामूली विवाद में बाउंसर को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.