Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
    • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    • देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
    • सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“हम दुनिया छोड़ कर जा रहे है”…जन्मदिन पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, घटना से पहले ऑफिस को भेजा ईमेल
    मुख्य समाचार

    “हम दुनिया छोड़ कर जा रहे है”…जन्मदिन पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, घटना से पहले ऑफिस को भेजा ईमेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम के सेक्टर-68 स्थित M3M मरीना सोसाइटी के एक फ्लैट में मलयाली IT पेशेवर दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना से कुछ घंटे पहले पति मोहम्मद असलम ने सुबह करीब 7 बजे अपने ऑफिस में ईमेल भेजकर लिखा था कि वे इस दुनिया को छोड़कर जा रहे हैं। जब तक कंपनी के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 30 वर्षीय मोहम्मद असलम का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उनकी 28 वर्षीय पत्नी फरहाना फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। फ्लैट से एक नोट मिला, जबकि पत्नी फरहाना के कपड़ों पर ‘I Love You’ लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

    सुबह 7 बजे भेजा गया था ईमेल

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, असलम ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा। इसमें लिखा था कि वे दोनों इस दुनिया से जा रहे हैं। ईमेल में असलम ने अपने माता-पिता और मकान मालिक के संपर्क नंबर भी दिए थे ताकि उन्हें जानकारी दी जा सके। ईमेल मिलते ही सहकर्मियों ने तुरंत मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक जब टावर 7 स्थित फ्लैट में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद नहीं था और अंदर का दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    कपड़ों पर मिला ‘आई लव यू’ और एक खत

    मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक नोट मिला, जिस पर लिखा था कि हम इस दुनिया को छोड़कर जा रहे हैं। इसके अलावा मृतक महिला के कपड़ों पर ‘आई लव यू’ लिखा मिला। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक डायरी, पेन ड्राइव और अन्य सामान जब्त किया है। इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

    क्या काम का तनाव बना हादसे की वजह?

    मृतक दंपति के परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी 2023 में हुई थी और वे लगभग तीन महीने पहले ही बेंगलुरु से गुरुग्राम शिफ्ट हुए थे। असलम NIT कालीकट से बीटेक और IIM इंदौर से एमबीए पासआउट थे, वहीं फरहाना भी बीटेक इंजीनियर थीं। परिजनों के अनुसार, असलम पिछले 18 महीनों से अवसाद (डिप्रेशन) का इलाज करा रहे थे। रिश्तेदारों ने आशंका जताई है कि IT सेक्टर में काम का अत्यधिक दबाव इस दुखद कदम की वजह हो सकता है, हालांकि दोनों के बीच किसी पारिवारिक विवाद की बात से उन्होंने इनकार किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    RG kar Rape Case : ‘147 करोड़ लोग CBI पर भरोसा कैसे करेंगे?’, संदीप घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर भड़के पीड़िता के पिता

    October 17, 2026

    भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से 5 लोगों की मौत, पांच घायल

    October 17, 2026

    कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; मध्यप्रदेश के 8 श्रद्धालुओं की मौत

    October 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.