Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विजिलेंस का बड़ा Action, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार
    • जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल
    • पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा
    • लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव श्री मुकेश कुमार
    • छत्तीसगढ़ : देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश, आदेश जारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल
    • जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र
    • पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»छत्तीसगढ़ में रावण दहन के दौरान खूनी संघर्ष : युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…
    क्राइम

    छत्तीसगढ़ में रावण दहन के दौरान खूनी संघर्ष : युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार दशहरा मैदान में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार उर्फ गोल्डन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है।

    जानकारी के मुताबिक, रावण दहन कार्यक्रम के दौरान साउंड बॉक्स पर डांस करने को लेकर राहुल कुमार उर्फ गोल्डन का आरोपी बिट्टू चौहान से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान राहुल ने बिट्टू को धक्का देकर थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त विजय चौहान को भी राहुल ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

    घटना से गुस्साए बिट्टू चौहान, विजय चौहान, सीपू चौहान और उनके एक अन्य साथी ने राहुल को पीछे की गली में ले जाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राहुल पर 6 से 7 वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    एएसपी लखन पटले ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

    आरोपियों का अर्धमुंडन कर निकाला जुलूस

    घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका अर्धमुंडन कर जुलूस निकाला। वहीं मामले से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री लखन लाल देवांगन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले यह वारदात हुई। दशहरा जैसे सार्वजनिक आयोजन के दौरान हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल

    November 3, 2026

    SSB जवान ने पत्नी को मारकर पूरी रात घर में सोया, सुबह शव लेकर गांव पहुंचा और कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत, 12 साल की बेटी ने खोला राज

    November 3, 2026

    फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.