Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ दुर्ग में 33,920 लीटर जब्त शराब नष्ट, 294 प्रकरणों का निपटारा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ दुर्ग में 33,920 लीटर जब्त शराब नष्ट, 294 प्रकरणों का निपटारा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग – दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया। कार्रवाई में कुल 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी हुई।

    सुपेला थाना क्षेत्र में हुआ नष्टीकरण
    शराब नष्ट करने की कार्रवाई सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर नष्टीकरण टीम की उपस्थिति में की गई। इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति भी प्राप्त की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से जब्त रखी गई मदिरा मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी। न्यायालयीन और प्रशासनिक आदेशों के तहत इसका नियमानुसार निपटान किया गया।

    आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
    कार्रवाई में आबकारी विभाग की एडीओ सुप्रिया शर्मा, एसडीएम भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक निशान पाठक और एसडीएम उत्तम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। तीनों विभागों के समन्वय से नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

    अनधिकृत उपयोग रोकना उद्देश्य
    प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का पालन करना, जब्त एवं अनुपयोगी मदिरा का सुरक्षित निपटान करना और उसके अनधिकृत उपयोग की आशंका समाप्त करना है।

    दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    October 23, 2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.