Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जेल से निकला… प्रेमिका संग होटल में ठहरा, सुबह मिली लाश, जयपुर के एक कमरे में ऐसे हो गया गजब कांड
    मुख्य समाचार

    जेल से निकला… प्रेमिका संग होटल में ठहरा, सुबह मिली लाश, जयपुर के एक कमरे में ऐसे हो गया गजब कांड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के बेड पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान नांगल सुसावतान निवासी 34 वर्षीय रवि मीणा के रूप में हुई है। घटना दिल्ली रोड स्थित आमेर-कुंडा के ‘होटल मून महल’ की है, जहां रवि विराटनगर निवासी एक युवती के साथ रुका हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे युवती ने कमरे में रवि की लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    चोरी के मामले में हाल ही में जेल से आया था बाहर

    आमेर थानाधिकारी (SHO) राजेंद्र गोदारा ने बताया कि मृतक रवि मीणा चोरी के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि होटल का कमरा मूल रूप से युवती और एक अन्य युवक ने किराए पर लिया था। वह युवक गुरुवार को चला गया, जिसके बाद रवि होटल में पहुँचा।

    नाक से निकल रहा था खून, ओवरडोज की आशंका

    सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस और FSL (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब कमरे में दाख़िल हुई तो रवि का शव बेड पर पड़ा था और उसके नाक से खून बह रहा था। FSL टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

    पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, गुरुवार रात रवि और युवती दोनों ने नशा किया था। इसके बाद युवती सो गई, जबकि अत्यधिक मात्रा में नशा करने (ओवरडोज) के कारण रवि की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

    पुलिस ने शव को आमेर सैटेलाइट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आमेर थाना पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में एमबीए की पढ़ाई संग पार्ट-टाइम जॉब, परिवार को बताए बिना लौटी भारत, पुणे के फ्लैट में मिली महिला की लाश

    October 31, 2026

    CM धामी ने श्रीनगर में किया 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    October 31, 2026

    भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.