Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
    तकनीकी

    15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Best Budget Smartphones : स्मार्टफोन मार्केट में अब कम बजट में भी कई अच्छे फोन मिल जाते हैं. इनमें 5G नेटवर्क, बड़ी बैटरी, अच्छे कैमरे और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप अपना पहला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या पुराने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो 15 हजार के बजट में कई ब्रांड्स के ऑप्शन मिल जाएंगे. इनमें POCO, Motorola, Samsung और Ai+ जैसे ब्रांड शामिल हैं. तो आइए जानते हैं कि 15,000 से कम में शानदार स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन कौन-से हैं. 

    15,000 से कम में शानदार स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन कौन-से हैं

    1. POCO M7 Pro 5G – इस बजट में POCO M7 Pro 5G अच्छा ऑप्शन है. इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. फोन में 6.67 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है. फोटोग्राफी के लिए 50MP और 2MP का रियर कैमरा सेटअप है. वहीं, 20MP का फ्रंट कैमरा और 5110mAh की बैटरी मिलती है. इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. इसकी कीमत 14,999 रुपये है. 

    2. Moto G64 – Motorola का Moto G64 भी इस बजट में शामिल है. इसमें MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. फोन में 6.5 इंच की 120Hz IPS LCD डिस्प्ले है. इसके रियर में 50MP और 8MP के दो कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी के लिए 16MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है और इसकी शुरूआती कीमत 13 हजार से 14 हजार रुपये के बीच है. 

    3. Realme P3x  – Realme P3x उन लोगों के लिए ऑप्शन है, जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें Dimensity 6400 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले, 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी 6000mAh बैटरी 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी शुरूआती कीमत 12,999 है. 

    4. Samsung Galaxy F16 5G – Samsung के इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है. फोन की खासियत इसकी 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है. फोटोग्राफी के लिए 50MP, 5MP और 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसकी कीमत 12,499 रुपये है. 

    5. Infinix Note 50X 5G – Infinix Note 50X में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में 50MP का रियर कैमरा मिलता है. फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा, 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 5500mAh बैटरी दी गई है. इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. इसकी कीमत 13,499 है. 

    6. Lava Virat V1 5G – Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज और 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है. फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी 6000mAh बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसकी कीमत 12,799 है. 

    7. Ai+ Nova 2 5G – Ai+ Nova 2 5G भी इस प्राइस रेंज में एक ऑप्शन है. इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है. फोन में 50MP और 2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा, 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी मिलती है. इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है. इसकी कीमत 13,180 रुपये हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह

    November 1, 2026

    Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro

    October 31, 2026

    मोबाइल की लत में जकड़ा युवा : चुनौतियां और समाधान

    October 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.