Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
    • छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
    • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
    • छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
    • देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
    • RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    • BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…
    • मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोबोट और डिजिटल माध्यमों से मिल रही विकास की झलक

    ‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ की थीम पर योजनाओं एवं उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

    रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर (राज्योत्सव मेला ग्राउंड) में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव (1 से 3 नवंबर) का शुभारंभ हो गया है। इस भव्य आयोजन में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न उपलब्धियों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है।

    रोबोट और डिजिटल कियोस्क बने विशेष आकर्षण

             जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर आधुनिक तकनीक का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित रोबोट लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में नागरिक रोबोट को देखने, उसके साथ संवाद करने और तकनीक के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा डिजिटल कियोस्क और माध्यमों से नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, उनके उद्देश्यों और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी सरल एवं सहज रूप में उपलब्ध कराई जा रही है।

    निःशुल्क प्रकाशन और साहित्य का वितरण

           प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों को राज्य शासन की विकासपरक पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। स्टॉल पर विभाग की ओर से विभिन्न पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और प्रचार-प्रसार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर नागरिक प्रदेश की प्रगति से भली-भांति परिचित हो रहे हैं।   में जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी सूचना, तकनीक और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। आधुनिक स्वरूप और रोचक प्रस्तुतियों के जरिए शासन की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…

    November 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.