Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
    • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
    • छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
    • छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
    • नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
    • दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
    • वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
    • तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
    राष्ट्रीय

    तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक सरकार ने प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियों पर आरोप लगाया है कि सप्लाई किए जा रहे पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा तय सीमा से कहीं अधिक है. लैब में टेस्टिंग के समय इसकी मात्रा करीबन 31.2 प्रतिशत पाई गई. सरकार ने तय सीमा से अधिक इथेनॉल वाला ईंधन सप्लाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. 

    राज्य के कैबिनेट मंत्री रिजवान अरशद ने कहा है कि बेंगलुरु, कोलार, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुरु से लिए पेट्रोल के सैंपल की जांच बेंगलुरु स्थित श्रीराम रिसर्च इंस्टीट्यूट में कराई गई. यह संस्थान नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज से मान्यता प्राप्त है और आईएसओ प्रमाणित है.

    सैंपल टेस्टिंग में क्या आया सामने?

    जांच में जो परिणाम सामने आए हैं, उनमें इंडियन ऑल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल में 31.2 प्रतिशत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल में 30.5 प्रतिशत इथेनॉल पाया गया. अन्य नमूनों में HPCL पेट्रोल में 27 प्रतिशत, बीपीसीएल स्पीड में 26.5 प्रतिशत, नायरा में 26.1 प्रतिशत और शेल पेट्रोल में 25.5 प्रतिशत इथेनॉल मिला है. 

    बीपीसीएल, एचपीसीएल और IOCL के कुछ नमूनों में इथेनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक थी. वहीं, अन्य नमूनों में 13.5 से 20.6 प्रतिशत के बीच थी. राज्य सरकार ने आरोप लगाया है कि IOCL और बीपीसीएल की अपनी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में इथेनॉल की मात्रा का जिक्र ही नहीं थी. यह जांच का एक अनिवार्य पैमाना है. 

    कंपनियों पर सवाल किए खड़े

    इस तरह की जानकारी छिपाना तेल मार्केटिंग कंपनियों की ट्रांसपेरेंसी पर सवाल खड़े करता है. वे कंज्यूमर से आखिर क्या छिपाना चाहती हैं?  सरकार ने दावा किया है कि इथेनॉल की अधिक मात्रा मिलाने से वाहनों का माइलेज कम हो सकता है. फ्यूल पंप, इंजेक्टर, फिल्टर, होज, सील जैसे पुर्जे खराब हो सकते हैं. 

    सरकार ने कहा है कि भारत के 35 करोड़ वाहनों में से 99 प्रतिशत वाहन ऐसे नहीं है, जो ई-20 से अधिक मिश्रण पर चल सकें. सरकार ने OMCs के खिलाफ कार्रवाई, प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा देने, पेट्रोल पंपों पर इथेनॉल मिश्रण का प्रतिशत अनिवार्य रूप से बताने और देशभर में अलग अलग ईंधन मिश्रण उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू करने की मांग की है. इसके अलावा सरकार ने वाहनों को हुए नुकसान की पुष्टी होने पर उपभोक्ताओं को मुआवजा देने के लिए 3-20 स्पॉइलेज फंड बनान की भी मांग की है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?

    November 8, 2026

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन

    November 8, 2026

    बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    November 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.