Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए
    • बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान
    • योगी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कसी कमर
    • राहुल की चुनौती क्यों स्वीकार नहीं करते मोदी
    • अधिक बच्चे ‘दंडनीय’ नहीं
    • ‘अड़ियल रवैये से फैसला फेल नहीं कर सकते…हमेशा के लिए समाप्त’, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को सुनाया, कर दिया पूर्ण समाधान
    • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार, पत्नी ने ही कराया था मुकदमा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»युवा रत्न सम्मान के लिए अब 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
    छत्तीसगढ़

    युवा रत्न सम्मान के लिए अब 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने तथा राज्य स्तर पर पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दी गई है। योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष एक स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, प्रमाणपत्र के साथ 05 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट युवा को 02 लाख 50 हजार रुपये तथा युवा रत्न सम्मान के लिए चयनित अन्य प्रत्येक युवा को 01 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

    जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा एवं स्वैच्छिक संगठनों से पूर्व में 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिक से अधिक पात्र युवाओं एवं संगठनों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन निर्णायक समिति द्वारा नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात पात्र आवेदनों को राज्य स्तरीय चयन के लिए अनुशंसित किया जाएगा। इच्छुक पात्र युवा एवं स्वैच्छिक संगठन अपने आवेदन जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय कांकेर में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    November 7, 2026

    बिहान से जुड़कर सरगम उत्पादक समूह की 36 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दे रहीं नई पहचान

    November 7, 2026

    सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ…

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.