Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए
    • बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान
    • योगी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कसी कमर
    • राहुल की चुनौती क्यों स्वीकार नहीं करते मोदी
    • अधिक बच्चे ‘दंडनीय’ नहीं
    • ‘अड़ियल रवैये से फैसला फेल नहीं कर सकते…हमेशा के लिए समाप्त’, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को सुनाया, कर दिया पूर्ण समाधान
    • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार, पत्नी ने ही कराया था मुकदमा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार, पत्नी ने ही कराया था मुकदमा
    राष्ट्रीय

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार, पत्नी ने ही कराया था मुकदमा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब 25 दिनों से दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने साहू को यूपी के झांसी से गिरफ्तार कर लिया। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी रेखा आर्या ने ही मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में बनी एसआईटी मामले की विवेचना कर रही है।

    एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। मामले की जांच कर रही एसआईटी कई दिनों ने साहू को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में साहू के नेपाल भागने का भी दावा किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें यूपी के झांसी से पकड़ा है। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

    पत्नी रेखा आर्य ने ही कराया केस दर्ज

    बीते 15 अक्टूबर को मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रेखा आर्या ने इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें साहू पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप लगाया था। रेखा आर्या का आरोप है कि साहू ने पहले से शादी होने की बात छुपाई थी। रेखा आर्या ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रेखा के अनुसार साहू ने धोखाधड़ी कर कंपनियों से बाहर किए और जाली हस्ताक्षर कराए थे।

    इससे पहले गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी कोर्ट की शरण में भी पहुंचे थे, लेकिन उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की ओर से अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से थाना केदार/कैंट, देहरादून में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। जिसके बाद गिरधारी के गिरफ्तारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘अड़ियल रवैये से फैसला फेल नहीं कर सकते…हमेशा के लिए समाप्त’, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को सुनाया, कर दिया पूर्ण समाधान

    November 7, 2026

    “जनता की गाड़ी से चोरी हो रहा पेट्रोल”, E20 पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलने के दावे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

    November 7, 2026

    तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.