Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
    • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
    • छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
    • छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
    • नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
    • दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
    • वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
    • तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»8 नवंबर की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें चमकने वाली है किस्मत, घर में बरसेगा धन!
    धर्म आस्था

    8 नवंबर की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें चमकने वाली है किस्मत, घर में बरसेगा धन!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Diwali 2026: हिंदू धर्म में दीपावली को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस साल 8 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस विशेष दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं और उन्हें धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं. यही वजह है कि दिवाली की रात पूजा-पाठ के साथ कुछ खास संकेतों को भी बेहद शुभ माना जाता है.

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ पक्षियों और जानवरों का दिखाई देना आने वाले अच्छे समय का संकेत हो सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, दिवाली पर नजर आने वाले कुछ जीवों को मां लक्ष्मी की कृपा और धन आगमन से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं ऐसे कौन से पक्षी और जानवर हैं, जिनका दिखना शुभ माना जाता है.

    कल मनाई जाएगी दिवाली
    कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है. ऐसे में दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. लक्ष्मी पूजन की बात करें तो शाम 5:54 बजे से लेकर रात 7:50 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

    वाली की रात यह पक्षी दिखना होता है शुभ
    1. उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. ऐसे में दिवाली के दिन आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. वहीं उल्लू अगर आपके घर के आस-पास उड़ता हुआ दिखे तो समझ जाइए धन की देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं.
    2. भारतीय संस्कृति में गौरैया से जुड़ी कई मान्यताएं और प्राचीन परंपराएं है. इस चिड़िया को बहुत शुभ माना जाता है. गौरैया खुशहाल और सुखमय जीवन का प्रतीक है. घर में या उसके आस-पास गौरैया दिखने का अर्थ है, आप कुशल और व्यवस्थित जीवन यापन कर रहे हैं. दिवाली के समय इसके दिखने का मतलब होता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर धन-धान्य मे सालभर वृद्धि होंगी.
    3. भारतीय संस्कृति में मोर को सौंदर्य और आनंद का प्रतीक माना जाता है. न केवल दिवाली के दिन बल्कि कार्तिक के महीने में मोर का दिखना यह संकेत देता है कि घर में खुशियां आएंगी. यह खुशी धन के रूप में आने के प्रबल की संभावना रहती है.
    4. दिवाली के दिन तोता देखना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. सदियों से हमारे समाज में पक्षियों को लेकर कई मान्यताएं रही हैं और तोता उनमें से एक है। तोता को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन तोता का दिखना यह संकेत देता है कि घर में बुद्धि और विवेक बढ़ेगा.
    5. हिंदू धर्म में हाथी को समृद्धि और तीव्र बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. अगर दिवाली के दिन आपको ये विशालकाय जीव दिख जाए तो आपको जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं. हाथी का दिखना इस बात का संकेत भी है कि, आप अपने जीवन में चल रही दिक्कतों का हल भी खोज पाएंगे. साथ ही माता लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाएंगी.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…

    November 8, 2026

    धनतेरस पर अमृत कलश लेकर ही क्यों प्रकट हुए थे भगवान धन्वंतरि? समुद्र मंथन से जुड़ी है यह कथा

    November 4, 2026

    दीपावली पर करें नारियल का यह अचूक उपाय, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.