Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
    • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
    • छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
    • छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
    • नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
    • दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
    • वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
    • तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
    राष्ट्रीय

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के मौके पर रविवार को पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हवन में हिस्सा लिया। सभी ने एलके आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया पोस्ट

    बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के जरिए पार्टी नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। बीजेपी नेता नितिन नवीन ने अपने संदेश में लिखा, ”भारत रत्न से सम्मानित, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और हम सभी के मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

    जनसंघ से लेकर बीजेपी के संगठन को विस्तार देने निभाई अहम भूमिका

    उन्होंने एलके आडवाणी के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को विस्तार देने और राष्ट्रवादी विचारधारा को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राम जन्मभूमि आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और संगठन के प्रति अटूट समर्पण हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी किया वीडियो संदेश

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक वीडियो संदेश में भी एलके आडवाणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने भाजपा को एक अलग पहचान वाली पार्टी बनाया है। नितिन नवीन ने कहा कि एलके आडवाणी ने अपने कार्यकाल में पार्टी के भीतर नेतृत्व की एक मजबूत टीम तैयार की। आज वही नेतृत्व न केवल पार्टी का संचालन कर रहा है, बल्कि देश का नेतृत्व भी कर रहा है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में आडवाणी को राष्ट्रसेवा का प्रतीक, भआजपा का शिल्पकार और सिद्धांतों पर चलने वाला राजनेता बताया।

    केंद्रीय मंत्री ने किया पोस्ट

    गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि आडवाणी 99 वर्ष पूरे कर अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के उपप्रधानमंत्री तक का उनका सफर सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का जीवंत उदाहरण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?

    November 8, 2026

    बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    November 8, 2026

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया इस दिवाली क्या है प्लान…मैं इस बार की दिवाली भी सैनिकों संग मनाऊंगा…

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.