Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»Breaking News-उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी का गठबंधन, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
    राष्ट्रीय

    Breaking News-उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी का गठबंधन, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है। दोनों पार्टियां यूपी चुनाव 2027 मिलकर लड़ेंगी।

    दोनों ने गठबंधन से सामाजिक परिवर्तन पार्टी का एलान किया है। अब SPM यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो तस्वीर आपके सामने है उसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। अभी इसमें दो दल हैं। ये तीसरा मोर्चा नहीं, ये पहला मोर्चा है। ये बहुत मजबूत मोर्चा है। जैसे जैसे इसमें कमजोर, पीड़ित लोग जुड़ते जाएंगे वैसे वैसे ये मोर्चा मजबूत हो जाएगा। उन्होंने 26 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली करने की घोषणा की साथ ही कहा कि गठबंधन प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

    लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। 

    चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरा मानना है कि अब अपमान का घूंट नहीं पीना है। अब खुद ताकतवर बनेंगे, किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएंगे। उन सभी की मदद करेंगे जो पीड़ित, शोषित और वंचित हैं। जो वर्तमान सरकार है इसमें ना कोई जिंदा सुरक्षित है न मरने के बाद। मुझे जेल भेजा गया। जमानत हुई तो एनएसए लगा दिया गया। हाथरस कांड हुआ। बेटी को रात में पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। उनके परिवार से नौकरी का वादा किया, नहीं पूरा किया। इसी तरह प्रयागराज, गोरखपुर और कासगंज और संतकबीरनगर में झोपड़ी जला दी गईं। काकोरी में पासी समाज के शख्स को पेशाब चटवाई गई।

    चंद्रशेखर बोले- एक-एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे
    चंद्रशेखर ने कहा कि किसी को राष्ट्रभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं हैं। हम देश से प्यार करते हैं लेकिन सरकार को जवाब देना होगा कि वह जवान और बॉर्डर की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रही है। अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर चंद्रशेखर ने कहा एक-एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे। जो भाजपा को रोकना चाहते हैं वो मेरे साथ शामिल हों, मिलकर लड़ेंगे। 

    चंद्रशेखर ने कहा कि इस सरकार में हो रहे एनकाउंटर फर्जी हैं। बुलडोजर से मस्जिदें गिराई जा रही हैं। इनकी सरकार में रोज मूर्तियां टूटती हैं। इन लोगों ने अगर संविधान और आरक्षण पर कुछ किया तो सरकार को दिन में तारें दिखा देंगे। कहा कि हमारा दिल बहुत बड़ा है। अगर सपा और बसपा समेत अन्य कोई दल मेरे साथ आना चाहता है तो आ सकता है। चंद्रशेखर ने कहा कि 26 को रमाबाई मैदान में सत्ता परिवर्तन रैली करेंगे। 403 सीटों पर लड़ेंगे।

    ओवैसी बोले- किसानों बेरोजगारों के लिए काम करेंगे

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ने प्राथमिकता बता दी हैं। मैं यक़ीन से कहता हूं भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए ये मजबूत विकल्प होगा। इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोज़गारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। प्रदेश में सामाजिक बदलाव लाना मकसद है। हम लोग भविष्य के लिए राजनीति करेंगे।

    ओवैसी ने कहा कि आज जो गठबंधन बना है वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वो 90 फीसदी वोट अल्पसंख्यक का हासिल कर रहे हैं फिर भी भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। वो नहीं हरा पाएंगे। आज जो गठबंधन बना है। वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। चंद्रशेखर का चेहरा सामने आया है। ये लोग कभी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे कि ये बराबरी पर आकर कैसे खड़ा हो गया। उनको तकलीफ होगी, जो लाजिमी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जमीन कब्जाने के आरोपों पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

    November 12, 2026

    जंगल के रास्ते जा रहे थे दोनों SPO, गोलीबारी की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस टीम,जंगल में मिले गोलियों से छलनी शव…

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत

    November 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.