Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    छत्तीसगढ़

    किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार

    सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद-बीज की चिंता हुई कम, खेती के प्रति बढ़ा आत्मविश्वास

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए नरेन्द्र कुमार ने कहा—किसानों के लिए वरदान साबित हो रही योजना

    रायपुर-खेती के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो जाए और फसल अच्छी हो, यही हर किसान की सबसे बड़ी उम्मीद होती है। सीमित कृषि भूमि और आर्थिक संसाधनों के अभाव में कई बार किसानों को इन छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। नारायणपुर जिले के किसान श्री नरेन्द्र कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में कठिनाइयों का सामना करने वाले नरेन्द्र कुमार के जीवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नई उम्मीद लेकर आई है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनकी खेती को संबल देने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    नारायणपुर जिले के वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई निवासी श्री नरेन्द्र कुमार, पिता श्री रामचंद्रा, के पास मात्र 0.368 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसी छोटी सी जमीन पर खेती करके वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के कारण पहले उन्हें खेती के लिए खाद, बीज, कृषि दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने से खेती की तैयारियां भी प्रभावित होती थीं।

    पीएम किसान सम्मान निधि ने बदली खेती की तस्वीर

    नरेन्द्र कुमार बताते हैं कि कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना पंजीयन कराया। योजना का लाभ मिलने से उनकी खेती-किसानी में सकारात्मक बदलाव आने लगा। अब उन्हें प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं।

    समय पर कृषि संसाधनों की उपलब्धता से खेती के कार्यों को गति मिली है। इसका सकारात्मक प्रभाव कृषि उत्पादन पर भी पड़ा है। नरेन्द्र कुमार के अनुसार योजना से मिलने वाली सहायता ने खेती की लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने में मदद की है, जिससे उनकी आय और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

    आर्थिक सहायता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

    नरेन्द्र कुमार कहते हैं कि छोटे किसानों के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता बहुत मायने रखती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने उन्हें खेती की जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है। अब वे पहले की अपेक्षा अधिक आत्मविश्वास के साथ कृषि कार्य कर पा रहे हैं। खेती से होने वाली आमदनी में सुधार के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।

    किसानों की खुशहाली की दिशा में सार्थक पहल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से खेती-किसानी को मिले आर्थिक संबल के लिए नरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार की यह सहायता छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.