Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नेपाल के मकवानपुर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की मौत
    मुख्य समाचार

    नेपाल के मकवानपुर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास एक यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए।

    जिले में तैनात सशस्त्र पुलिस बल (APF) के पुलिस अधीक्षक निवान कुमार खड़का ने बताया, ‘मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। गुरुवार सुबह वैन भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका-6 के चिसापानी गढ़ी इलाके में सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे जा गिरा। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।’

    मकवानपुर में इलेक्ट्रिक वैन खाई में गिरी

    APF के अनुसार, यात्री वाहन में 15 लोग सवार थे और यह राजधानी काठमांडू से दक्षिणी सर्लाही जिले के मुख्यालय मलंगवा जा रहा था। खड़का ने बताया, ‘घायलों में से तीन का इलाज बागमती प्रांत की राजधानी स्थित हेटौडा अस्पताल में चल रहा है। सुबह-सुबह दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद, सुरक्षा कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।’

    खड़का ने कहा, ‘घटनास्थल के आसपास 12 शव बिखरे हुए थे, जिनमें से 10 लोगों की मौत की तुरंत पुष्टि हो गई।’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    नेपाल पुलिस के अनुसार, 2025-26 के वित्तीय वर्ष (जो जुलाई के मध्य में समाप्त हुआ) के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 2,707 लोगों की जान गई। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर दिन औसतन सात लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है और 82 लोग घायल होते हैं।

    2007 के बाद से तीन गुना बढ़े सड़क हादसे

    नेपाल में विश्व बैंक के एक अध्ययन से पता चला है कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाला आर्थिक नुकसान 2007 के बाद से तीन गुना बढ़ गया है, जो देश के सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) के 1.5 प्रतिशत के बराबर है।

    सड़क दुर्घटनाओं का गरीब समुदायों पर बहुत बुरा और बड़ा असर पड़ता है। विश्व बैंक के अनुसार, नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक वे लोग हैं जो सड़क पर सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं, जिनमें पैदल चलने वाले, साइकिल सवार और मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं।

    नेपाल पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, देश में यातायात नियमों के उल्लंघन में सबसे आम मामला तय सीमा से अधिक तेज़ गति से गाड़ी चलाना है; इसके बाद चालकों की लापरवाही और बिना लाइसेंस के वाहन चलाना आते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली

    November 12, 2026

    सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी को प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.