Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»115 इंच तक की स्क्रीन से लेकर AI ब्राइटनेस तक, Vu ने उतारे नए टीवी
    तकनीकी

    115 इंच तक की स्क्रीन से लेकर AI ब्राइटनेस तक, Vu ने उतारे नए टीवी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vu Masterpiece AEye TV : Vu ने भारतीय बाजार में अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज पेश की है. इस रेंज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के छह स्क्रीन साइज उतारे हैं. इन टीवी की खासियत RGB MiniLED डिस्प्ले के साथ मिलने वाली AI टेक्नोलॉजी है, जो कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को अपने आप बदल सकती है. इसके अलावा इनमें 360 डिग्री सराउंड साउंड और Google TV का सपोर्ट भी दिया गया है. तो आइए जानते हैं कि इसके खास फीचर्स और कीमत क्या है.

    Vu Masterpiece AEye TV की कीमत

    Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की बिक्री भारत में आज यानी 12 नवंबर 2026 से प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो रही है. इसकी कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 75,000 रुपये, 65 इंच के लिए 95,000 रुपये, 75 इंच के लिए 1.30 लाख रुपये, 85 इंच के लिए 1.75 लाख रुपये और 98 इंच मॉडल के लिए 2.95 लाख रुपये रखी गई है. वहीं  सबसे बड़े 115 इंच वाले मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये है. 
     
    Masterpiece AEye TV  के खास फीचर्स क्या है?

    Vu की नई टीवी सीरीज में Intelligent Brightness Control फीचर मिलता है. इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और AI इंजन दिया गया है, जो कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर टेम्परेचर को अपने आप एडजस्ट करता है. अंधेरे सीन, स्पोर्ट्स और HDR कंटेंट के हिसाब से भी पिक्चर सेटिंग्स बदलती हैं. शाम के समय स्क्रीन के रंग गर्म हो जाते हैं. कंपनी का दावा है कि इससे आंखों की थकान कम करने में मदद मिल सकती है.

    240W तक का साउंड आउटपुट और Google TV का सपोर्ट
     
    55 से 98 इंच वाले मॉडल में 110W का VuFx साउंड सिस्टम मिलता है, जबकि 115 इंच वाले टीवी में 240W आउटपुट और 10 ड्राइवर दिए गए हैं. सभी मॉडल Dolby Atmos और AI Crystal-Clear Voice सपोर्ट करते हैं. डिजाइन के लिए इनमें स्लिम प्रोफाइल, एल्युमिनियम-अलॉय बॉडी और Armani Gold फिनिश मिलती है. Personalised Frame Mode से टीवी बंद होने पर भी फोटो और आर्टवर्क दिखाए जा सकते हैं. ये टीवी Gemini AI वाले Google TV पर चलते हैं. इनमें 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और दो Bluetooth वॉयस रिमोट भी मिलते हैं.

    RGB MiniLED डिस्प्ले और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस

    इन टीवी में RGB MiniLED टेक्नोलॉजी दी गई है. 55 से 98 इंच वाले मॉडल में 2,500 निट्स तक XDR ब्राइटनेस मिलेगी, जबकि 115 इंच वाले वेरिएंट में यह आंकड़ा 3,000 निट्स तक जाता है. इनमें AI मैपिंग के साथ Full Array Local Dimming भी मौजूद है. छोटे मॉडल में 2,000 तक और सबसे बड़े मॉडल में 2,696 डिमिंग जोन मिलते हैं. तेजी से बदलते सीन को बेहतर दिखाने के लिए कंपनी ने 288Hz Fluid Motion और Hyper-Motion AI Engine दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान

    November 7, 2026

    15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

    November 3, 2026

    गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह

    November 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.