Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
    • काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा
    • किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर अगले 5 वर्षों तक बढ़ाया बैन, युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने का आरोप
    राष्ट्रीय

    केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर अगले 5 वर्षों तक बढ़ाया बैन, युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने का आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस्लामी उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर लगे प्रतिबंध को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को गजट ऑफ इंडिया में जारी एक अधिसूचना के जरिए केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 यानी UAPA की धारा 3 के तहत IRF को गैरकानूनी संगठन घोषित किया है। अधिसूचना में सरकार ने स्पष्ट किया है कि डॉ. जाकिर नाइक अपने भाषणों के जरिए अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच नफरत फैला रहे हैं और भारत तथा विदेशों में युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं।

    14 नवंबर को समाप्त हो रही थी पुराने प्रतिबंध की अवधि

    गृह मंत्रालय द्वारा 13 नवंबर 2026 को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, IRF पर लगा पांच साल का मौजूदा प्रतिबंध 14 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाला था। इससे पहले भी, केंद्र सरकार ने 17 नवंबर 2016 और फिर 15 नवंबर 2021 को जारी अधिसूचनाओं के जरिए इस संगठन को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था, इन फैसलों को बाद में UAPA ट्रिब्यूनल ने भी सही ठहराया था। अब UAPA की धारा 3 की उप धाराओं (1) और (3) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने इस प्रतिबंध को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध गजट में इसके प्रकाशित होने की तारीख से लागू होगा।

    जाकिर नाइक पर क्या है आरोप

    अधिसूचना में केंद्र सरकार ने कहा है कि IRF और इसके संस्थापक तथा अध्यक्ष डॉ. जाकिर अब्दुल करीम नाइक अपने समर्थकों को अलग-अलग धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, नफरत और द्वेष फैलाने के लिए उकसा रहे हैं। सरकार ने अपने इस फैसले के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं।

    पहला यह कि डॉ. जाकिर नाइक के बयान और भाषण आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण हैं। दूसरा इन भाषणों के जरिए वह अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच नफरत फैला रहा है और भारत तथा विदेशों में एक विशेष धर्म के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसा रहा है। तीसरा उसने अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट टीवी नेटवर्क, इंटरनेट, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर में लाखों लोगों तक कट्टरपंथी विचार पहुंचाए हैं।

    सरकार ने प्रतिबंध के पीछे बताईं ये वजहें

    गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में चेतावनी दी है कि अगर IRF की गैरकानूनी गतिविधियों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो यह संगठन अपनी खतरनाक गतिविधियां जारी रखेगा और अपने उन सदस्यों को फिर से एकजुट कर लेगा जो अभी फरार हैं। इसके अलावा, यह संगठन सांप्रदायिक तनाव पैदा करके देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बिगाड़ सकता है, राष्ट्र-विरोधी भावनाएं फैला सकता है और चरमपंथ का समर्थन करके अलगाववाद को बढ़ावा दे सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…

    November 13, 2026

    Breaking News-पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

    November 13, 2026

    ‘मेरे साथ बहस हुई तो प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे मोदी’, राहुल गांधी ने फिर दी खुली चुनौती

    November 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.