Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
    • काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा
    • किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…
    BREKING NEWS

    काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम के काजीरंगा स्थित रोंगाजन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन (ट्रैवलर) की जोरदार टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

    ट्रैवलर में जा रहे थे छात्र

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ट्रैवलर बोकाखाट से नागांव की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार ज्यादातर यात्री छात्र थे.

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसी के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं.

    जानकारी के अनुसार, नागांव जा रही एक ट्रैवलर का रजिस्ट्रेशन नंबर AS 02AC 6690 था, जोरहाट की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर KA 01AT 0977) से टकरा गई. इस हादसे में जान गंवाने वालों में नागांव जा रही ट्रैवलर के ड्राइवर और अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल थे.

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह टक्कर बहुत तेज रफ्तार में हुई थी. चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री गाड़ी से बाहर छिटक कर गिर गए. नागांव जा रही इस गाड़ी में कॉलेज के छात्रों समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि मृतकों में काजीरंगा कॉलेज के कुछ छात्र भी शामिल थे.

    कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्यों के दौरान वहां मौजूद रहे.

    घायलों को अस्पताल भेजा गया

    हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

    अभी तक प्रशासन की तरफ से मृतकों की संख्या या उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज अभी जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News-पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

    November 13, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट में 4 TI के तबादले, तेलीबांधा-आमानाका और उरला को मिले नए थाना प्रभारी

    November 13, 2026

    केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर अगले 5 वर्षों तक बढ़ाया बैन, युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने का आरोप

    November 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.