Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
    • काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा
    • किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»यूपी के राजनीतिक किस्से: सोनिया प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की कर रही थीं तैयारी, मुलायम ने ऐन मौके पर दिया था गच्चा
    लेख-आलेख

    यूपी के राजनीतिक किस्से: सोनिया प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की कर रही थीं तैयारी, मुलायम ने ऐन मौके पर दिया था गच्चा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बायोग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ मेन स्ट्रीम से लेकर सोशल मीडिया में छाया हुआ है. पत्रकार इस किताब के पन्ने पढ़कर अपने-अपने हिसाब से सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़े किस्से बताने में लगे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि यह किताब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय आई है. ऐसे में सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जिंदगी से जुड़ा एक राजनीतिक किस्सा बेहद दिलचस्प है. अपनी बायोग्राफी में सोनिया गांधी कहती हैं कि साल 2004 में उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दबाव में प्रधानमंत्री का पद नहीं स्वीकारा. लेकिन सोनिया की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि जब 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार अल्पमत में गिरी तब सोनिया गांधी के चाहते हुए भी मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री बनने के मंसूबे पर पानी फेर दिया था.

    राज्य सभा सांसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले पांच-सात दिनों अपनी बायोग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ को लेकर सुर्खियों में हैं. तमाम मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी और गांधी परिवार से जुड़े किस्सों पर बातें हो रही हैं. वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की भी हलचल है. यूपी चुनाव में 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए हुई समाजवादी पार्टी (सपा) इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन में उतरने की तैयारी में है. ऐसे समय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से जुड़ा एक राजनीतिक किस्सा बेहद दिलचस्प है. आइए उसपर एक नजर डालते हैं.

    राहुल-प्रियंका की बात रखने के लिए सोनिया 2004 में नहीं बनीं पीएम

    सोनिया गांधी ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और सोनिया गांधी नहीं चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें. दोनों बच्चों का सोचना था कि प्रधानमंत्री बनने पर उनकी दादी इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी की हत्या हो गई. इस वजह से उन्हें डर था कि अगर उनकी मां सोनिया गांधी प्रधानमंत्री का पद स्वीकरती हैं तो उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाए. हालांकि सोनिया गांधी ने इस बारे में 2004 के लोकसभा चुनाव में यूपीए को मिली जीत के बाद के घटनाक्रम के बारे में बताया है.

    इससे पहले 1998 में सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था. तब वह यह पद स्वीकारने को तैयार भी थीं, लेकिन मुलायम सिंह यादव के अपनी बात से मुकरने के चलते यह हो नहीं पाया था. साल 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी थी. जयललिता की ओर से समर्थन वापस लेने के चलते अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी. इसके बाद कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तमाम राजनीतिक दलों से बात करके बहुमत के नंबर 272 सांसदों की संख्या जुटा ली थी. इसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी समर्थन देने का भरोसा जताया था.

    23 अप्रैल को सोनिया गांधी 272 सांसदों की सूची के साथ राष्ट्रपति को नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली थीं कि तभी मुलायम सिंह यादव अपनी बात से मुकर गए. 22 अप्रैल की शाम को समाजवादी नेता जॉर्ज फ़र्नांडीस ने मुलायम सिंह यादव को इस बात के लिए राजी कर लिया कि वह सोनिया गांधी की अगुवाई में बनने वाली कांग्रेस सरकार को सपोर्ट नहीं करेंगे. इसके बाद जॉर्ज ने उसी रोज देर शाम अचानक बीजेपी के लालकृष्ण आडवाणी को फोन किया और केवल इतना कह कि विपक्ष का एक बड़ा नेता आपसे मिलना चाहते हैं.

    इसके साथ उन्होंने एक शर्त रखी कि यह मुलाकात ना तो आपके और ना मेरे घर पर होगी. इस मीटिंग के लिए मैंने जया जेटली के घर को चुना है. कुछ पल में जया जेटली आपके घर पहुंचकर आपको रिसीव करेंगी और आप उनकी प्राइवेट गाड़ी में बैठकर अपने घर से निकलेंगे. प्लान के तहत ऐसा ही हुआ. जया जेटली जैसे ही लालकृष्ण आडवाणी को लेकर अपने घर पहुंचीं तो वहां देखा कि जॉर्ज फ़र्नांडीस के साथ मुलायम सिंह यादव मौजूद हैं.

    इसी मुलाकात में डील हुई कि मुलायम सिंह यादव किसी भी सूरत में सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देंगे. मुलायम सिंह यादव ने खुले मन से कहा कि वह अपनी पार्टी के 20 सांसदों का समर्थन सोनिया गांधी को नहीं देंगे. हालांकि इसके एवज में मुलायम सिंह यादव के सामने एक शर्त रखी कि बीजेपी भी नई सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी, बल्कि लोकसभा को भंग करके मध्यावधि चुनाव में जाया जाएगा. आडवाणी ने शर्त मान ली और इस तरह सोनिया गांधी चाहते हुए भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाईं. लालकृष्ण आडवाणी ने इस घटना का जिक्र खुद अपनी बायोग्राफी ‘माई कंट्री, माई लाइफ’ में की है.

    पीएम बनने से रोका, लेकिन हर मोड़ पर सोनिया गांधी के साथ रहे मुलायम

    दिलचस्प बात यह है कि मुलायम सिंह यादव ने भले ही सोनिया गांधी के चाहते हुए भी उन्हें प्रधानमंत्री बनने नहीं दिया था, लेकिन यह भी सच है कि इसके बाद कई मौकों पर वह उनके साथ खड़े दिखे. सबसे बड़ी बात यह है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जब भी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते तो मुलायम सिंह यादव ने उन दोनों सीटों पर कभी भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नहीं उतारे. 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का सहयोग नहीं मिला तो राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए.

    इसके अलावा साल 2008 में जब तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह की अगुवाई में सरकार अमेरिका के साथ परमाणु डील करना चाहती थी, तब सरकार में सहयोगी वाम दलों ने समर्थन वापस ले लिया था. यूपीए सरकार अल्पमत में आ गई थी. ऐसे समय में मुलायम सिंह यादव ने आगे आकर सोनिया गांधी को भरोसा दिया था कि वह मनमोहन सिंह की सरकार को गिरने नहीं देंगे और परमाणु डील भी होकर रहेगा. लोग संदेह कर रहे थे कि कहीं मुलायम सिंह यादव एक बार फिर से हामी भरकर सोनिया और कांग्रेस को धोखा तो नहीं देंगे, लेकिन उन्होंने इस बार अपना वादा निभाया और बिना सरकार में शामिल हुए मनमोहन सिंह की इज्जत बचा ली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा

    November 13, 2026

    आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय

    November 13, 2026

    कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता

    November 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.