Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंबित मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का हल्लाबोल: 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना के विरोध में डी-गेट पर गूंजा कर्मचारियों का आक्रोश
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा
    • चुनावों पर अभी से फोकस : बिरसा मुंडा जयंती के बहाने भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे पर मढ़े हक छीनने के आरोप
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को
    • “पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP
    • जजों की नियुक्ति पर PIL, कॉलेजियम के फैसलों को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC ने MoP पर केंद्र से मांगा जवाब
    • EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था» 20 या 21 नवंबर, कब से शुरू होंगे शादी के शुभ मुहूर्त? विद्वान पंडित से जानें तुलसी विवाह का महत्व
    धर्म आस्था

     20 या 21 नवंबर, कब से शुरू होंगे शादी के शुभ मुहूर्त? विद्वान पंडित से जानें तुलसी विवाह का महत्व

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Dev Uthani Ekadashi 2026 Tulsi Vivah: कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी यानी हरि प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही चार महीने से रुके हुए सभी मांगलिक कार्य और विवाह संस्कार शुरू हो जाते हैं. हिंदू धर्म में यह एक खास परंपरा है कि आम लोगों के शादी-विवाह के मुहूर्त शुरू होने से पहले भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराया जाता है. इस विवाह के संपन्न होने के बाद ही आम लोगों के विवाह संस्कार और अन्य मांगलिक कार्यों के मुहूर्त निकाले जाते हैं.

    लोगों के मन में अक्सर यह जिज्ञासा और भ्रम रहता है कि आखिर बिना तुलसी विवाह के विवाह संस्कार शुरू क्यों नहीं होता है और इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है. चलिए इस अनोखी परंपरा के रहस्य को विस्तार से जानते हैं हरिद्वार के विद्वान पंडित से…

    पतिव्रता वृंदा के श्राप और वरदान की पौराणिक कथा
    इसकी जानकारी करने के लिए हमने हरिद्वार के विद्वान पंडित मनोज मिश्रा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि तुलसी विवाह की परंपरा के पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है. मनोज मिश्रा बताते हैं कि पौराणिक कथा के अनुसार पतिव्रता वृंदा के श्राप के कारण भगवान विष्णु शालिग्राम यानी पत्थर के बन गए थे, जिसके बाद माता लक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं ने वृंदा से विशेष प्रार्थना की तो पतिव्रता वृंदा ने अपना श्राप वापस ले लिया था.

    21 नवंबर से शुरू होंगे शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त
    पंडित मनोज मिश्रा आगे बताते हैं कि इसी प्राचीन परंपरा और भगवान विष्णु के वरदान के कारण ही हर साल देवउठनी एकादशी पर सबसे पहले शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराया जाता है. साल 2026 में देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को आ रही है इसलिए इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ सबसे पहले तुलसी विवाह कराया जाएगा.

    भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह पूरा होगा उसके बाद ही आम नागरिकों और परिवारों के लिए शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे. मनोज मिश्रा के अनुसार 20 नवंबर को तुलसी विवाह होने के बाद 21 नवंबर से आम लोगों के विवाह संस्कार और सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, चारधाम यात्रा का होगा समापन; अंतिम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

    November 16, 2026

    छठ व्रत कथा में क्यों आता है द्रौपदी का नाम? पांडवों के वनवास से जुड़ा है खास प्रसंग

    November 12, 2026

    हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व,0 या 21 नवंबर… कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में करें कंफ्यूजन दूर…

    November 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.