Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
    • राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»विधायक मैथिली ठाकुर पर लगे आरोपों के बीच एक्शन, बुलडोजर पहुंचा तो मचा हड़कंप
    मुख्य समाचार

    विधायक मैथिली ठाकुर पर लगे आरोपों के बीच एक्शन, बुलडोजर पहुंचा तो मचा हड़कंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार स्थित दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में प्रशासन ने कार्रवाई की है. तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर डीसीएलआर, अंचलाधिकारी समेत अधिकारियों की टीम पहुंची. टीम ने जमीन की पैमाइश कराई. इसके बाद सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया. सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण को भी हटाया गया.

    दरअसल, पोखरभिंडा गांव के ग्रामीणों ने विधायक के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी सड़क, निजी जमीन और धार्मिक स्थलों की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था. शिकायत में ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान, राधा-कृष्ण मंदिर और सामूहिक श्राद्धस्थल की जमीन पर कब्जे की बात भी कही गई थी.

    भगवान मिश्र, गगन कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, रामदाय देवी और रामउदार मिश्र समेत कई ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से शिकायत की थी. इसके बाद अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और जमीन की मापी कराई.

    सरकारी रास्ते पर मिला पक्का निर्माण

    प्रारंभिक जांच में सरकारी रास्ते पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद प्रशासन ने मौके पर ही अतिक्रमण हटवा दिया. डीसीएलआर अजय कुमार ने बताया कि शुरुआती मापी में सरकारी रास्ते पर कब्जा पाया गया था. इसे तत्काल हटाया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य शिकायतकर्ताओं को शनिवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया है. वहां दस्तावेजों और शिकायतों की जांच की जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

    श्मशान की जमीन पर कब्जे का भी आरोप

    एक ग्रामीण  आरोप लगाया कि मैथिली ठाकुर ने घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी. वहां बाबा डिहवार की सरकारी जमीन थी, जिसका इस्तेमाल पीढ़ियों से श्मशान घाट के रूप में होता था. ग्रामीण का आरोप है कि इस जमीन पर कब्जा कर रास्ता बनाया गया. वहां की सीमाएं हटाई गईं और पूर्वजों का स्मारक भी खोदकर हटा दिया गया.

    मंदिर की जमीन का मामला मधुबनी से जुड़ा

    अधिकारियों ने मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर कहा कि संबंधित स्थल मधुबनी जिले की सीमा में आता है. इसलिए शिकायतकर्ताओं को मधुबनी जिला प्रशासन के पास शिकायत देने की सलाह दी गई है. फिलहाल अन्य शिकायतों और दस्तावेजों की जांच होनी बाकी है. प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय ने स्कूली बच्चों संग काटा केक, रेशमी कमीज-धोती पहनकर किया बाल दिवस सेलिब्रेट

    November 14, 2026

    पुष्कर मेले में छाया 75 लाख का ‘मोदी’, जेट-ब्लैक रंग और रॉयल वंशावली वाले इस भैंसे में आखिर क्या है खास

    November 14, 2026

    कांग्रेस विधायक पर 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.