Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
    • राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं चेयरमेन श्री सुबोध कुमार सिंह ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    • लगातार पांच वर्षों से खान मंत्रालय से प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धि भी खदान के नाम
    • कोयला उत्पादन, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मिली राष्ट्रीय पहचान

    रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किए गए स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदान को प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। खदान ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए देश की 206 ओपनकास्ट कोयला खदानों में 20वां स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इस खदान को पिछले पांच वर्षों से खान मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता रहा है।

    इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के चेयरमेन श्री सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही पावर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

    इस उपलब्धि के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह में जनरेशन कंपनी को सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    पावर कंपनी के चेयरमैन श्री सुबोध कुमार सिंह को इसकी ट्रॉफी जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने भेंट की।

    कोयला मंत्रालय द्वारा संचालित स्टार रेटिंग मूल्यांकन में देश की कोयला खदानों के समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। इसके अंतर्गत खनन कार्यों की दक्षता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग, वित्तीय प्रदर्शन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, श्रमिक कल्याण तथा सुरक्षा एवं संरक्षण जैसे सात प्रमुख मानकों के आधार पर खदानों का मूल्यांकन किया जाता है।

    गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को प्राप्त यह सम्मान सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पर्यावरणीय मानकों के प्रभावी अनुपालन, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा सतत खनन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। खदान द्वारा कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ श्रमिकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

    लगातार पांच वर्षों से खान मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना और अब 5-स्टार रेटिंग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 20वां स्थान हासिल करना खदान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की निरंतरता को दर्शाता है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की कार्यक्षमता एवं खनन प्रबंधन की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।

    यह सफलता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक विकास के प्रयासों को मजबूती प्रदान करती है। साथ ही, यह कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रबंधन एवं संचालन से जुड़े सभी कार्मिकों के सामूहिक समर्पण और परिश्रम का प्रतिफल है। यह उपलब्धि भविष्य में सुरक्षित, दक्ष, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत कोयला खनन के लिए नई प्रेरणा बनेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस

    November 14, 2026

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका

    November 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.