Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंबित मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का हल्लाबोल: 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना के विरोध में डी-गेट पर गूंजा कर्मचारियों का आक्रोश
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा
    • चुनावों पर अभी से फोकस : बिरसा मुंडा जयंती के बहाने भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे पर मढ़े हक छीनने के आरोप
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को
    • “पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP
    • जजों की नियुक्ति पर PIL, कॉलेजियम के फैसलों को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC ने MoP पर केंद्र से मांगा जवाब
    • EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»‘भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं’, पीयूष गोयल ने जताई बड़े निवेश की उम्मीद
    व्यापार

    ‘भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं’, पीयूष गोयल ने जताई बड़े निवेश की उम्मीद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत और मिस्र के बेहतर होते रिश्ते के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोनों देश के बीच और बेहतर बिजनेस मौकों को देखते हैं। उनका मानना है कि दोनों देशों को एक बहुत बड़ी व्यापारिक साझेदारी की ओर देखना चाहिए।


    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और मिस्र व्यापार में वस्तुओं, सेवाओं और निवेश का दोनों तरफ से ज्यादा आदान-प्रदान हो। उन्होंने दोनों देशों के बीच नए व्यावसायिक अवसरों को तलाशने का आह्वान किया।

    बड़े लक्ष्य पर काम करने की जरूरत

    वर्तमान में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 6.5 अरब डॉलर का है। मंत्री गोयल ने कहा कि ये आंकड़े दोनों अर्थव्यवस्थाओं की वास्तविक क्षमता को नहीं दर्शाते। केंद्रीय मंत्री शनिवार की देर शाम मिस्र में ‘इंडियन कम्युनिटी एसोसिएशन इन इजिप्ट’ (ICAE) की ओर से आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं के आकार को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है यह हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकता, संभावनाएं असीमित हैं।

    आयात और निर्यात दोनों पर जोर

    उन्होंने कहा भारत केवल मिस्र के बाजार में अपने उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वह मिस्र के उत्पादों और निवेश को भी आकर्षित करना चाहता है। गोयल ने कहा कि दोनों देशों को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए जहां वे एक-दूसरे की खूबियों का फायदा ले सकें। इससे दोनों तरफ से व्यापार बढ़ेगा। इससे दोनों देशों के लिए विन-विन (फायदेमंद) स्थिति होगी।

    पेट्रोलियम उत्पाद और मशीनरी होती है निर्यात

    2025-26 के व्यापार आंकड़ों के अनुसार, मिस्र को भारत का निर्यात 3.87 अरब डॉलर रहा, जबकि वहां से आयात 2.60 अरब डॉलर का हुआ। भारत से मिस्र को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में मांस और पोल्ट्री उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद, ऑर्गेनिक रसायन, कपास और मशीनरी शामिल हैं।

    11.5 मिलियन डॉलर का विदेशी निवेश मिला

    वहीं, मिस्र से भारत मुख्य रूप से कच्चा पेट्रोलियम, उर्वरक, कपास और खनिज उत्पादों का आयात करता है। हालांकि, निवेश का प्रवाह अभी भी सीमित है। अप्रैल 2000 से जून 2026 के बीच, भारत को मिस्र से केवल 11.5 मिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ।

    दो दिवसीय है दौरा

    गोयल 132 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय मिस्र दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम में मिस्र के नेताओं और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बैठकें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करना है।

    पांच सालों में कई देशों के साथ हुए समझौते 

    भारत लगातार अपने व्यापार के क्षेत्र पर मजबूती से काम कर रहा है। नतीजतन पिछले पांच वर्षों में, भारत ने मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ओमान, EFTA ब्लॉक, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते लागू किए हैं। अगले महीने यूरोपीय संघ के साथ भी एक समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

    इसके अलावा, कनाडा, चिली, दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले ‘साउथ अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन’ (SACU), ब्राजील के नेतृत्व वाले ‘मर्कोसुर’ (Mercosur) समूह और रूस के नेतृत्व वाले ‘यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन’ (EAEU) के साथ भी बातचीत चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate

    November 19, 2026

    Share Market: गिरावट के बाद उछला बजार, दिन के निचले स्तर से करीब 664 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    November 19, 2026

    चांदी के भाव में 5,609 रुपये की गिरावट, सोने के दाम भी टूटे, जानिए क्या रह गए हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.