Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:लिए गएमहत्वपूर्ण निर्णय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
    • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल श्री डेका
    • भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : श्री अरुण साव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोहम्मद अलीम खान ने 50 क्विंटल 40 किलो धान बिक्री के लिए घर बैठे लिया टोकन, कोरजा में नया खरीदी केंद्र खुलने से बची समय और मेहनत

    रायपुर- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान में किसानों में उमंग, उत्साह और खुशी दिखाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की सुविधा, समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लागू की गई व्यवस्थाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप और ग्रामीण क्षेत्रों में नए धान खरीदी केंद्रों की स्थापना जैसी पहल किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। अब किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

    शासन की इसी किसान हितैषी व्यवस्था का लाभ गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी किसान मोहम्मद अलीम खान को भी मिल रहा है। उन्होंने ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 50 क्विंटल 40 किलो धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल से टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान रही और उन्हें इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

    डिजिटल सुविधा से घर बैठे मिला धान बिक्री का टोकन

    किसान मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसानों को काफी समय और मेहनत लगानी पड़ती थी। कई बार टोकन संबंधी कार्यों के लिए खरीदी केंद्र तक जाना पड़ता था। लेकिन अब ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि यह सुविधा किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। अब किसान बिना अनावश्यक भागदौड़ किए अपने मोबाइल से ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और किसान अपनी खेती-किसानी के अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाते हैं।

    कोरजा में नया खरीदी केंद्र खुलने से दूर हुई वर्षों की परेशानी

    मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए धनौली जाना पड़ता था। गांव से दूर खरीदी केंद्र होने के कारण धान का परिवहन करने में अतिरिक्त समय और मेहनत लगती थी। किसानों को अपनी उपज लेकर दूर तक जाना पड़ता था, जिससे कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

    अब उनके गांव के नजदीक नवीन धान खरीदी केंद्र कोरजा में शुरू हो जाने से धान विक्रय करना काफी आसान हो गया है। नजदीकी केंद्र की उपलब्धता से किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे धान परिवहन में होने वाली परेशानी कम हुई है और किसानों को अपने आसपास ही उपज बेचने की सुविधा मिल रही है।

    किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत

    किसान अलीम खान ने कहा कि घर बैठे ऑनलाइन टोकन और गांव के नजदीक धान खरीदी केंद्र की सुविधा किसानों के लिए दोहरी राहत है। एक ओर मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के लिए केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती, वहीं दूसरी ओर नजदीकी उपार्जन केंद्र में धान बेचने से लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम हो गई है।

    उन्होंने कहा कि शासन की यह व्यवस्था किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण किसानों को मिल रहा है।

    किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक और बेहतर अधोसंरचना पर जोर दिया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा तथा किसानों के गांवों के नजदीक खरीदी केंद्रों की उपलब्धता इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:लिए गएमहत्वपूर्ण निर्णय…

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक

    November 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.