Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : श्री अरुण साव
    • बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
    • आईसीएमआर-एनआईएमआर की 50वीं वर्षगांठ: मलेरिया से लड़ने के पचास वर्ष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
    छत्तीसगढ़

    कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुलपति डाॅ. चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आम के उन्नत किस्मों का रोपण

    रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल के मार्गदर्शन में उच्च सघनता बागवानी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत आज विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में आम की उन्नत किस्मों का रोपण किया गया। कुलपति डाॅ. चंदेल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आम की ‘‘अर्का उदय’’ एवं ‘‘अर्का सुप्रभात’’ जैसी उन्नत किस्मों का सघन रोपण किया गया। उच्च सघनता बागवानी योजना के तहत विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में दो एकड़ क्षेत्र में आम की उन्नत किस्मों के दो सौ से भी अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। यहां के पौधों के बीच में अदरक, जिमीकंद आदि अन्तरर्वती फसलें भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर डा. चंदेल ने फल विज्ञान विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों का जायजा भी लिया।

    उच्च सघनता रोपण प्रणाली आम की वैज्ञानिक बागवानी की एक महत्वपूर्ण तकनीक है। परंपरागत आम बागों में सामान्यतः 10 × 10 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाते हैं, जिससे प्रति हेक्टेयर पौधों की संख्या सीमित रहती है। इसके विपरीत उच्च सघनता प्रणाली में 5 × 5 मीटर दूरी पर लगभग 400 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जा सकते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य सीमित भूमि में अधिक पौधे लगाकर उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।

    फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. घनश्याम साहू ने बताया कि उच्च सघनता आम बाग की स्थापना के लिए अच्छी जल निकास वाली उपजाऊ भूमि का चयन करना चाहिए। स्वस्थ एवं प्रमाणित कलमी पौधों का रोपण वर्षा ऋतु में करना उपयुक्त रहता है। पौधों की नियमित सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ समय-समय पर प्रशिक्षण एवं छंटाई करना आवश्यक है। छंटाई से पौधों की ऊंचाई एवं फैलाव नियंत्रित रहता है तथा सूर्य का प्रकाश और हवा पौधों के अंदर तक पहुंच पाते हैं। इस प्रणाली में पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखना, अनावश्यक शाखाओं को हटाना तथा छत्र प्रबंधन करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे बाग में प्रकाश एवं वायु संचार बेहतर होता है और पौधों के बीच प्रतिस्पर्धा कम करने में सहायता मिलती है। उच्च सघनता बागवानी किसानों के लिए आधुनिक फल उत्पादन की एक उपयोगी संभावना प्रस्तुत करती है। वैज्ञानिक ढंग से किस्मों का चयन, उचित रोपण दूरी, नियमित छंटाई एवं उन्नत बाग प्रबंधन अपनाकर आम उत्पादन को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयोगी है जो सीमित भूमि में व्यावसायिक फल उत्पादन करना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : श्री अरुण साव

    November 17, 2026

    बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत

    November 17, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.