Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंबित मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का हल्लाबोल: 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना के विरोध में डी-गेट पर गूंजा कर्मचारियों का आक्रोश
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा
    • चुनावों पर अभी से फोकस : बिरसा मुंडा जयंती के बहाने भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे पर मढ़े हक छीनने के आरोप
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को
    • “पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP
    • जजों की नियुक्ति पर PIL, कॉलेजियम के फैसलों को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC ने MoP पर केंद्र से मांगा जवाब
    • EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा, किसानों के समय की हो रही बचत

    धान खरीदी केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठक और पारदर्शी तौल व्यवस्था से किसान संतुष्ट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा उनकी मेहनत का उचित मूल्य

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्थाओं से जशपुर जिले के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने और पारदर्शी तौल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।

    घर बैठे टोकन की सुविधा से किसानों को मिली राहत

    किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्रों में ऑफलाइन टोकन के साथ ही ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। साथ ही समय की बचत होने और धान विक्रय की निर्धारित तिथि की जानकारी पहले से मिलने के कारण किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान बेचने की तैयारी कर पा रहे हैं।

    गढ़ाबहार धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से खुश हैं किसान भोला यादव

    जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र गढ़ाबहार पहुंचे किसान श्री भोला यादव ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से वे भी घर बैठे अपना टोकन जारी करेंगे। इससे धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

    श्री यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने और तौल की अच्छी व्यवस्था की गई है। किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री ने किसानों से किया वादा निभाया : किसान भोला यादव

    किसान श्री भोला यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों से किया गया वादा निभाया है। धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे खेती-किसानी के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर ढंग से खेती कर सकेंगे। उन्होंने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों और धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    जिले के अन्य किसानों ने भी धान खरीदी की व्यवस्थाओं की सराहना की है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से लंबी कतारों और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। धान खरीदी की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने से किसानों का भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंबित मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का हल्लाबोल: 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना के विरोध में डी-गेट पर गूंजा कर्मचारियों का आक्रोश

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 19, 2026

    सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा

    November 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.