Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kaali Kheti Review: जानें कैसी है Jackie Shroff-Sharad Kelkar की फिल्म
    • Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate
    • पहले कटे, अब जुड़ेंगे
    • सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश
    • प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»TMC से BJP में आने वाले सांसद यूसुफ पठान को गुजरात में उपहार में मिलेगा जमीन का एक हिस्सा,15 करोड़ का फायदा
    मुख्य समाचार

    TMC से BJP में आने वाले सांसद यूसुफ पठान को गुजरात में उपहार में मिलेगा जमीन का एक हिस्सा,15 करोड़ का फायदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद यूसुफ पठान को जमीन आवंटित करने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम (VMC) ने बुधवार को करीब चार घंटे तक चली तीखी बहस के बाद बहुमत से जमीन आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया और आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए की सार्वजनिक संपत्ति को विशेष शर्तों पर पूर्व क्रिकेटर को सौंपा जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन की बाजार कीमत 20 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। प्रस्ताव के तहत जमीन का एक हिस्सा यूसुफ पठान को उपहार के रूप में दिया जाएगा, जबकि दूसरे हिस्से का आवंटन रियायती दर पर किया जाएगा। इसके लिए पठान को करीब 5.52 करोड़ रुपए चुकाने होंगे, जो जमीन की बताई जा रही कीमत का लगभग आधा है।

    अब यूसुफ पठान को बताई जाएगी भुगतान की राशि

    अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब यूसुफ पठान को भुगतान की जाने वाली राशि की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद जमीन की बिक्री से संबंधित दस्तावेज (सेल डीड) का पंजीकरण कराया जाएगा। हालांकि, इस जमीन के आवंटन को लेकर एक कानूनी पेच भी सामने आया है। संबंधित भूखंड ‘डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट’ के दायरे में आता है या नहीं, इस पर नगर निगम कानूनी राय लेगा। दरअसल, डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट उन क्षेत्रों में अचल संपत्तियों के हस्तांतरण को नियंत्रित करता है, जहां सांप्रदायिक दंगों की आशंका या पूर्व घटनाओं के कारण विशेष प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में नगर निगम इस बात पर कानूनी राय लेगा कि यह कानून इस प्लाट पर लागू होता है या नहीं।

    कांग्रेस नेताओं को निगम परिसर में जाने से रोका

    जमीन आवंटन के प्रस्ताव को लेकर नगर निगम की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि आम नागरिकों को उपलब्ध नहीं होने वाली रियायतें एक पूर्व क्रिकेटर को दी जा रही हैं। विरोध को देखते हुए नगर निगम परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस के कई नेताओं को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बैठक के दौरान निगम के गेट बंद रखे गए। इससे पहले वडोदरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रुत्विज जोशी सहित पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

    TMC से अलग होकर NCPI में हुए शामिल

    गौरतलब है कि वडोदरा नगर निगम ने जून 2024 में यूसुफ पठान को यह नोटिस भेजा था। यह नोटिस उन्हें पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC के टिकट पर जीतने के कुछ ही दिनों बाद मिला था। जून 2026 में बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के कुछ समय बाद, पठान उन 20 टीएमसी सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया और ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) पार्टी में शामिल हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026

    धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत

    November 19, 2026

    गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

    November 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.