Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kaali Kheti Review: जानें कैसी है Jackie Shroff-Sharad Kelkar की फिल्म
    • Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate
    • पहले कटे, अब जुड़ेंगे
    • सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश
    • प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»पहले कटे, अब जुड़ेंगे
    संपादकीय

    पहले कटे, अब जुड़ेंगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उप्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची का विश्लेषण करें, तो स्पष्ट हो जाएगा कि शुद्धिकरण के नाम पर, देश भर में, कितना रायता फैलाया गया? चुनाव आयोग और घर-घर न जाने वाले बीएलओ की नालायकी, नाकामियां और विसंगतियां कितनी हैं? ढेरों विरोधाभास और संदेह सामने आ रहे हैं। खुद उप्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने स्वीकार किया है कि यदि जनसंख्या को आधार तय किया जाए, तो उप्र में ही 2.58 करोड़ से अधिक मतदाता कम हैं। महिला मतदाता ही 1.64 करोड़ कम हैं। 18-19 साल के युवा मतदाताओं में करीब 72 लाख नाम और जुडऩे चाहिए। सीईओ साहब जनगणना विशेषज्ञ भी बन गए हैं, लेकिन इतनी संख्या में मतदाता छूट गए हैं। यह कोई सामान्य संख्या नहीं है। लोकतंत्र की बुनियाद ही खोखली है। उप्र की अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल, 2026 को जारी की जा चुकी थी, लेकिन उसमें अब भी पुनरीक्षण, संशोधन, दावे आदि जारी हैं। यानी अब कटे हुए नाम नए सिरे से जोडऩे की कवायद जारी है। अब नई तारीख 4 जनवरी, 2027 तय की गई है। उप्र के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में 20.7 लाख मतदाता बढ़े हैं, अकेले उप्र में ही 18.84 लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। जिन 13 राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में ड्राफ्ट मतदाता सूचियां जारी की गई थीं, उनमें करीब 75 लाख नाम जुड़े हैं। उनके बावजूद ‘वोट चोरी’ का विवाद यथावत है। सर्वोच्च अदालत में भी राहुल गांधी और अन्य विपक्षियों की याचिका पर 9 दिसंबर को तो सुनवाई शुरू होगी। न जाने कितनी तारीखों के बाद अदालत का फैसला देश के सामने आएगा? उप्र में ड्राफ्ट सूची के मुताबिक, 13.58 करोड़ 68905 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि जनसंख्या के अनुमानों के आधार पर यह संख्या 16.16 करोड़ से अधिक होनी चाहिए। यह हमारा या कोई निजी विश्लेषण नहीं, बल्कि उप्र के सीईओ रिणवा का विश्लेषण है कि 2.58 करोड़ से अधिक मतदाता कम हैं। इतने मतदाताओं का छूटना या काट देना एक गंभीर, संवैधानिक सवाल है।

    भारत में मतदाता बनना ‘स्वैच्छिक’ है। उसका नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ‘मताधिकार’ को संविधान में मौलिक अधिकार माना गया है, लिहाजा इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का छूटना ‘संवैधानिक आघात’ भी है। औसतन 85 फीसदी भारतीय ही मतदाता हैं। उप्र ड्राफ्ट सूची के बाद यह अहम और गंभीर सवाल उठता है कि क्या विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) बेमानी रहा? एसआईआर के बावजूद करोड़ों मतदाता कैसे छूट गए? क्या यही विशेष गहन शुद्धिकरण या विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) था? बिहार, बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों में तो ‘वोटर कट’ के बाद ‘वोटर जोड़’ के अभियान नहीं चलाए गए। कमोबेश बिहार और बंगाल में मतदाता सूची को ही ‘ब्रह्मसत्य’ मान लिया गया। बंगाल में 27.16 लाख से अधिक मतदाताओं के मताधिकार छीन लिए गए, लेकिन न्यायाधीश ने भी टिप्पणी कर दी कि अगली बार मतदान कर लेना। मताधिकार कोई ‘भीख’ है क्या? उप्र में अब भी 16 दिसंबर तक का समय दिया गया है, ताकि कटे हुए नाम फिर जोड़े जा सकें। यह तथ्य कहीं सामने नहीं आया कि 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट काट दिए गए हैं या 1.65 फीसदी मुस्लिम वोट बढ़ गए हैं। सीईओ रिणवा ने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग धर्म और जाति के आधार पर न तो विश्लेषण करता है और न ही ऐसा डाटा रखता है। बहरहाल भाजपा ने तुरंत अपना ‘वोट जोड़ो’ अभियान शुरू कर दिया है। लक्ष्य 86.86 लाख मतदाता जुड़वाने का तय किया गया है। हर बूथ पर 50 वोट बनवाने का कोटा दिया गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और वोट सुनिश्चित करेंगे। क्या एसआईआर का मकसद यही था? क्या अब ऐसी संभावनाएं हैं कि जो भी आवेदन करेगा, उसे मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा और इस तरह 2.58 करोड़ का ‘खालीपन’ भरा जाएगा? यदि मतदाताओं की जांच-पड़ताल नहीं हो सकी, तो फिर एसआईआर बिल्कुल बेमानी है। उस पर करोड़ों रुपए क्यों फूंके जा रहे हैं? चुनाव आयोग और मतदाता सूची के मायने हैं कि बिल्कुल निष्पक्ष और पारदर्शी। यदि उसी पर गंभीर सवाल हैं और विपक्ष सवाल पूछना चाहता है, तो आत्मचिंतन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेटियों-बहनों से दुष्कर्म द्वारा’ बाप-भाई तबाह कर रहे रिश्तों को!

    November 15, 2026

    खतरे की चेतावनी दे रहीं’ छिटपुट रेल दुर्घटनाएं!

    November 14, 2026

    रोजगार का ‘दिवाला’… फिर बदला क्या?

    November 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.