Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    • 24 नवंबर को हसदेव घाट पर पहली बार सजेगा कोरबा का भव्य पुन्नी मेला, दीपों से जगमगाएगा घाट…
    • CM विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
    • छत्तीसगढ़: मुक्तिधाम से बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी, चिता स्थल पर मिला नारियल और दीया, तीसरी घटना से गांव में दहशत…
    • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगी आयोजित
    • धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»CJI सूर्यकांत ने जस्टिस अमानुल्लाह से वापस लिए दो केस, आवारा गायों को हटाने के आदेश पर बढ़ा विवाद
    राष्ट्रीय

    CJI सूर्यकांत ने जस्टिस अमानुल्लाह से वापस लिए दो केस, आवारा गायों को हटाने के आदेश पर बढ़ा विवाद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट में आवारा पशुओं को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के आदेश को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता था। आशंका जताई गई थी कि इस आदेश के चलते गायों और बछड़ों को भी पकड़ा जा सकता है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने और पशुओं के साथ गलत व्यवहार होने का खतरा बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ से दो मामले वापस ले लिए। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट के चार सबसे वरिष्ठ जजों का भी समर्थन मिला है।

    गायों को हटाने के आदेश पर उठे धार्मिक सवाल

    विवाद की शुरुआत 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश से हुई थी। जस्टिस अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक जगहों से आवारा जानवरों को हटाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के एक निवासी ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल किया। उसने आशंका जताई कि इसके तहत गायों और बछड़ों को भी पकड़ा जा सकता है। उन्हें दूसरे राज्यों में भेजा जा सकता है या उनके साथ गलत व्यवहार हो सकता है। आवेदक ने कहा कि भारतीय समाज में गायों को पुराने समय से ‘गौमाता’ के रूप में पूजा जाता है।

    गौशालाओं में पुनर्वास की उठाई मांग

    आवेदक ने कहा कि आवारा पशुओं को ऐसी जगहों पर भी रखा जा सकता है, जहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध न हों। उसने आशंका जताई कि इस तरह की कार्रवाई पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 का उल्लंघन कर सकती है। आवेदक के अनुसार, आवारा गायों और अन्य मवेशियों को उचित व्यवस्था और पर्याप्त आर्थिक मदद वाली गौशालाओं में रखा जाना चाहिए, ताकि उनकी देखभाल हो सकें।

    CJI ने क्यों वापस लिए दोनों मामले?

    सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के अनुसार, CJI सूर्यकांत ने इस फैसले पर अदालत के चार सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों से भी चर्चा की थी। उनका मानना था कि जिस पीठ को जनहित याचिकाओं (PIL) की सुनवाई का अधिकार नहीं दिया गया है, वह किसी व्यक्तिगत मामले का दायरा बढ़ाकर उसे देशव्यापी जनहित याचिका का रूप नहीं दे सकती। ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट में मामलों के आवंटन से जुड़े नियमों के खिलाफ है। किस मामले की सुनवाई कौन सी पीठ करेगी, इसका फैसला करने का अधिकार मुख्य न्यायाधीश के पास होता है।

    अवैध निर्माण के मामले को भी बनाया गया देशव्यापी मुद्दा

    जस्टिस अमानुल्लाह की पीठ से वापस लिया गया दूसरा मामला ‘लोगनाथन बनाम तमिलनाडु राज्य’ था। इसकी शुरुआत एक अवैध निर्माण की शिकायत से हुई थी। मामले में एक ऐसी इमारत बनाई गई थी, जिसका नक्शा मंजूर नहीं था। इसमें भूतल और पहली मंजिल का निर्माण किया गया था। आरोप था कि संबंधित अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

    इस मामले की सुनवाई करते हुए पीठ ने 25 मार्च को कहा था, ‘यह स्पष्ट है कि भवन निर्माण नियमों और भूमि उपयोग से जुड़े नियमों का बड़े पैमाने पर और खुले तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए, हमें इस मुद्दे की देशव्यापी स्तर पर जांच करना उचित लगता है।’ इसके बाद पीठ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के नगर निगमों और नगरपालिकाओं को भी मामले में पक्षकार बना दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लश्कर कमांडर लतीफ भट के ढेर होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, केंद्र के दावों को बताया खोखला

    November 18, 2026

    भारत का बड़ा एविएशन प्लान, मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी, 1,000 और यात्री विमान खरीदने की तैयारी

    November 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.