Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kaali Kheti Review: जानें कैसी है Jackie Shroff-Sharad Kelkar की फिल्म
    • Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate
    • पहले कटे, अब जुड़ेंगे
    • सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश
    • प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा
    लेख-आलेख

    प्रतिबद्धताएं पूरी हों तभी विकसित भारत का निर्माण होगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक ऐसी जिला अधिकारी की कल्पना करें, जो हर महीने पूरक पोषण कार्यक्रम की समीक्षा करती हैं। यह समीक्षा आमतौर पर किसी कॉन्फै्रंस रूम में होती है, जहां स्क्रीन पर आंकड़े दिखाए जाते हैं। अब कल्पना करें कि वही अधिकारी प्रत्येक समीक्षा से पहले सबसे खराब…

    एक ऐसी जिला अधिकारी की कल्पना करें, जो हर महीने पूरक पोषण कार्यक्रम की समीक्षा करती हैं। यह समीक्षा आमतौर पर किसी कॉन्फै्रंस रूम में होती है, जहां स्क्रीन पर आंकड़े दिखाए जाते हैं। अब कल्पना करें कि वही अधिकारी प्रत्येक समीक्षा से पहले सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले तीन ब्लॉकों में से प्रत्येक के एक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा करने का फैसला करती हैं। वहां वे  माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं से बातचीत करती हैं। इस तरह उन्हें किसी पोषण सामग्री का स्टॉक खत्म होने की जानकारी किसी भी रिपोर्ट में दर्ज होने से पहले ही मिल जाती है। न तो किसी नियम में बदलाव हुआ है और न ही किसी नई योजना की घोषणा की गई है। फिर भी, अंतिम स्तर पर रहने वाले नागरिक को अब सरकार का एक अलग रूप देखने को मिला है। यही कर्मयोगी संकल्प की मूल भावना है। 

    यह वह दृढ़ संकल्प है, जिसकी शुरूआत कैबिनेट  सचिव ने 17 नवंबर को भारत मंडपम में की। नीति आयोग द्वारा ‘मिशन के रूप में नेतृत्व’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का यह समापन समारोह था। यह संकल्प केवल एक वाक्य का है—‘मैं जिन नागरिकों की सेवा करता/करती हूं, उनके भले के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में अपनी नेतृत्व की विधि में एक बदलाव लाने का संकल्प लेता/लेती हूं।’  प्रत्येक अधिकारी उस स्थिति की पहचान करता है, जिसमें वह यह कदम उठाएगा। इसके बाद वह विकसित किए जाने वाले नेतृत्व के गुण का चयन करता है,  निर्धारित तिथि के साथ कार्रवाई का  विवरण देता है और नागरिकों के लिए अपेक्षित परिणाम का वर्णन करता है। इस प्रतिबद्धता को आईगॉट (द्बत्रह्रञ्ज) प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाता है। 

    कार्यशाला में उन्हें यह अंतर समझने के लिए कहा गया कि किन बदलावों के लिए दूसरों के अधिकार या मंजूरी की आवश्यकता होती है और कौन से बदलाव ऐसे हैं, जिन्हें वे अपने स्तर पर ही कर सकते हैं। अधिकांश अधिकारियों ने पाया कि दूसरी श्रेणी में आने वाले कार्यों की सूची उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक लंबी थी। इस दृष्टिकोण के अनुसार, नेतृत्व कोई पद नहीं, बल्कि एक कार्य-प्रणाली है। इसका उपयोग किसी मंत्रालय के सचिव से लेकर किसी आकांक्षी ब्लॉक में तैनात एक युवा क्षेत्रीय अधिकारी तक, कोई भी कर सकता है। ‘मिशन के रूप में नेतृत्व’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की शंृखला में पहली कार्यशाला थी। वहां ‘नागरिक देवो भव’ के मार्गदर्शक विचार को अपनाया गया है, जिसका अर्थ है कि नागरिक को देवता के समान मानकर उसका सम्मान किया जाना चाहिए। पिछले 25 वर्षों के अनुभवों से कार्यशाला में नेतृत्व के जिन गुणों की पहचान की गई, उनमें ध्यान से सुनना, समानता, सहानुभूति, ईमानदारी और कठिन निर्णय लेने में निडरता शामिल है। 
    क्षमता का अंतिम मूल्यांकन अधिकारी द्वारा पूरे किए गए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के आधार पर नहीं किया जाता, बल्कि इस आधार पर किया जाता है कि उसके काम करने के तरीके में ऐसा क्या बदलाव आया है, जिसे नागरिक स्वयं महसूस कर सके। ऐसी प्रतिबद्धता, जिसमें एक तय तिथि, अपेक्षा के अनुसार परिणाम और प्रगति की समीक्षा या अगली कार्रवाई शामिल हो, का मूल्यांकन किया जा सकता है। यह अधिकारी को एक पेशेवर के रूप में सम्मान देती है, जो अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के भीतर सबसे महत्वपूर्ण बदलाव की पहचान स्वयं कर सकता है। कार्यशाला की रूपरेखा ने भी इसी विश्वास को दर्शाया है। इसमें अधिकारियों ने छात्रों, विद्वानों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सामुदायिक भागीदारों के साथ एक ही मेज पर बैठकर विचार-विमर्श किया। नागरिकों ने उन लोगों का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जो प्रशासनिक निर्णयों के परिणामों से सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का निर्माण केवल नीतियों के बल पर नहीं होगा। इसका निर्माण ब्लॉकों, जिलों, राज्यों और मंत्रालयों में लोक सेवकों द्वारा हर रोज लिए जाने वाले निर्णयों के माध्यम से होगा। 

    इनमें से प्रत्येक निर्णय या तो शासन व्यवस्था को नागरिकों के और करीब लाता है या फिर नागरिकों को प्रतीक्षा करने के लिए छोड़ देता है। 17 नवंबर को भारत मंडपम में एकत्र हुए प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया। यह संकल्प उन्होंने अकेले नहीं लिया। कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश भर के एक लाख से अधिक लोक सेवकों ने उनके साथ यह संकल्प लिया। प्रत्येक लोक सेवक ने एक बदलाव लाने का वादा किया है। जब हजारों लोक सेवक अपने-अपने स्तर पर एक-एक वादा पूरा करते हैं, तो पूरा राष्ट्र आगे बढ़ता है। सेवा का संकल्प लेने वाले लोगों द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को एक-एक करके पूरा करने से ही विकसित भारत का निर्माण होगा।-डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोनिया की आत्मकथा : अल्पसंख्यक के साथ विशेष छवि बनाने की कोशिश

    November 19, 2026

    आईसीएमआर-एनआईएमआर की 50वीं वर्षगांठ: मलेरिया से लड़ने के पचास वर्ष

    November 17, 2026

    कैंसर उपचार को किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में पहल

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.